
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) फिल्म निर्देशक (Film Director) अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) के घर खुशियों ने दस्तक दिया है। अली अब्बास जफर अब एक नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। अब वो एक बच्ची के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी एलिसिया जफर ने 24 सितंबर की आधीरात को अपनी पहली बेटी को जन्म दी हैं। इस खुशखबरी को खुद अली अब्बास जफर ने अपने प्रशंसकों के साथ अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है।
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा, ‘यह एक लड़की है। अलीजा ज़हरा ज़फ़र एलिसिया और मैंने अपनी यात्रा प्यार, प्यार से शुरू की जो सीमाओं से परे है – रंग और जाति, हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमने एक-दूसरे को पाया और लगभग 2 साल बाद अब शादी कर ली, हम आशीर्वाद के लिए सर्वशक्तिमान अल्लाह के आभारी हैं। हमें दुनिया में सबसे खूबसूरत उपहार के साथ वह 24 सितंबर को दोपहर 12:25 बजे हमारे जीवन में आई, कृपया हमारे आनंद के बंडल का स्वागत करें … अलीजा ज़हरा ज़फ़र’ उनके इस ट्वीट के सामने आते ही फैंस के बधाईयों का तांता लग गया।
यह भी पढ़ें
Ali Alicia Alija #Aliverse ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/XWDs1VMNcF
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) September 25, 2022
वहीं सेलेब्स भी उन्हें शुभकामनाएं देकर उनकी खुशियों को दुगना कर रहे हैं। बता दें कि अली अब्बास जफर और एलिसिया की मुलाकात साल 2017 में फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के सेट पर हुई थी। जहां से इनके लव स्टोरी की शुरुआत हुई। ये कपल लगभग तीन सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में देहरादून में एक-दूसरे से शादी कर लिए थे। गौरतलब है कि एलिसिया मूल रूप से ईरानी हैं, लेकिन वो फ्रांस में पली-बढ़ी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अली अब्बास जफर एक बार फिर सलमान खान को अपनी फिल्म के लिए साइन किए है। हालांकि, वो फिल्म ‘बड़े मियां और छोटे मियां’ और ‘ब्लडी डैडी’ में बिजी चल रहे हैं।




