
मुंबई: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। पोस्टर, टीजर और ट्रेलर जारी करने के बाद से फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। ‘बंदे’ गाने का टीजर जारी करने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का गाना जारी किया है। शिवम द्वारा गाया गया, और एसएएम सी एस द्वारा रचित रिलीज के साथ ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। गाने में ऋतिक-सैफ काफी दमदार दिखाई दे रहे है। इन दिनों अभिनेताओं के अलावा फिल्म में रोहित सराफ, योगिता बिहानी, शारिब हाशमी और सत्यदीप मिश्रा जैसे कलाकार भी अहम भूमिका अदा करते नजर आएंगे। खैर, ऋतिक-सैफ की यह फिल्म 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले देखें ‘बंदे’ गाना-





