बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे (Chunky Panday ) आज 60 साल के हो गए और उन्होंने शनिवार को बॉलीवुड के नामचीन सितारों और अपने दोस्तों के साथ अपना प्री-बर्थडे पार्टी मनाया.चंकी पांडे के प्री-बर्थडे बैश में सलमान खान, करण जौहर से लेकर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई बड़े सेलेब्स पहुंचे थे. अब एक्टर के प्री-बर्थडे बैश के बाद आज 26 सितंबर यानि उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी अनन्या पांडे (Ananya Panday) सहित कई सितारों ने पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. अनन्या के साथ ही चंकी की वाइफ भावना और दोस्त एक्टर संजय कपूर ने उनके लिए खास पोस्ट शेयर किया है.
अनन्या पांडे ने अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ खास अनदेखी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. पहली तस्वीर में चंकी पांडे अनन्या के साथ समुद्र तट पर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अनन्या को पकड़े हुए हैं. पोस्ट की आखिरी तस्वीर में, वह अपनी वाइफ भावना पांडे के साथ मिरर सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं.
डैडी चंकी को कहा ‘ओजी’
फोटो शेयर करते हुए अनन्या पांडे कैप्शन में अपने डैडी को ‘ओजी’ कहा, और इसके साथ लिखा, “ओजी को 60वां सबसे अच्छे व्यक्ति जिसे मैं जानती हूं आई लव यू डैडी कूल.”
Instagram Printshot
वाइफ भावना ने विश किया
बता दें अनन्या के अलावा चंकी की वाइफ भावना ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है. उन्होंने चंकी के साथ एक लेटेस्ट फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे लव यू’.
Instagram Printshot
Instagram Printshot
संजय कपूर ने शेयर किया पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर ने अपने खास दोस्त को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर की. तस्वीर में संजय अपनी वाइफ महीप कपूर और भावना और चंकी के साथ दिख रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी 60वां चंकी, आप 60 से एक दिन भी बड़े नहीं लगते, सभी अच्छे समय और खूबसूरत यादों के लिए.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ananya Panday, Chunky pandey
FIRST PUBLISHED : September 26, 2022, 14:43 IST




