हाइलाइट्स
चंकी पांडे का आज 60वां बर्थडे है.
चंकी ने फिल्म ’आग ही आग’ से की शुरुआत.
Happy Birthday Chunky Panday: चंकी पांडे का नाम आते ही ऐसे कलाकार का चेहरा सामने आ जाता है जो दर्शकों को हंसा दिया करता था. शुरुआती दौर में चंकी ने कई बेहतरीन फिल्में कीं. लेकिन चंकी को अधिकतर डबल हीरो फिल्में ऑफर होती थीं. चंकी ने अपने फिल्मी जीवन में कई तरह के किरदार निभाए लेकिन एक दौर ऐसा भी आया जब उन्होंने बांग्लादेशी सिनेमा की ओर रुख कर लिया. चंकी आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आइए उनके फिल्मी करियर से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं…
चंकी पांडे का जन्म मुम्बई में 26 सितंबर 1962 को हुआ था. उनका असली नाम सुयश पांडे है लेकिन फिल्मी दुनिया में उन्हें लोग चंकी के नाम से जानते हैं. चंकी ने बालीवुड में फिल्म ‘आग ही आग’ से शुरुआत की थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी. पहली फिल्म की सफलता के बाद चंकी के लिए बॉलीवुड की राह आसान हो गई थी. उन्हें कई बेहतर फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे.
सपोर्टिंग रोल में होने लगे फिट
चंकी पांडे ने अपने करियर के शुरुआती दौर में ‘पाप की दुनिया’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘जहरीले’, ‘आंखे’ जैसी कई फिल्में कीं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रेस्पॉन्स भी मिला. फिल्म ‘तेजाब’ में वे अनिल कपूर के दोस्त के किरदार में नजर आए थे और इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर भी मिला था. लेकिन इसके बाद से चंकी को अधिकतर सपोर्टिंग रोल ही ऑफर होने लगे. निर्देशकों की नजर में वे हीरो के दोस्त के रोल के लिए वे फिट होने लगे.
फिर आया निराशा का दौर
बॉलीवुड करियर ग्राफ एक बार चढ़ता है और फिर उसमें गिरावट भी आती है. ऐसा ही कुछ चंकी पांडे के साथ भी हुआ. 90 के दशक में उनका करियर इतना खास नहीं चल रहा था. दरअसल, एक तरफ सलमान खान(Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) रोमांटिक हीरो के तौर पर अपनी पहचान बना रहे थे. वहीं, एक्शन हीरो के रूप में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Sunil Shetty), अजय देवगन (Ajay Devgan) जैसे सितारे अपनी अलग पहचान बना रहे थे.
बांग्ला नहीं आती थी फिर भी…
रोमांटिक और एक्शन फिल्मों का क्रेज 90 के दशक में काफी बढ़ गया था. चंकी ना तो रोमांटिक किरदारों में इतने फिट बैठ रहे थे और ना ही उनकी पर्सनैलिटी के अनुरूप उन पर एक्शन किरदार जम रहे थे. ऐसे में निर्देशकों ने उन्हें साइड रोल ऑफर किए, जो चंकी को नहीं जमे. निराश होकर चंकी ने बांग्लादेशी सिनेमा की ओर रुख कर लिया. वहां उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया और उन्होंने कई हिट फिल्में दीं. चंकी को बांग्लादेशी नहीं आती थी इसलिए उनकी फिल्में डब की गईं.
चंकी के परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम भावना पांडे है. चंकी की दो बेटियां हैं रायसा और अनन्या पांडे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ananya Panday, Chunky pandey
FIRST PUBLISHED : September 26, 2022, 06:30 IST




