हाइलाइट्स
Himachal Polls से जुड़े आंकड़ों पर कंगना को याद आए दादा-दादी.
फ्रीडम फाइटर थे कंगना के ग्रेट ग्रैंड फादर सरजू सिंह.
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में नवम्बर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर हाल ही जानकारी सामने आई कि 1294 वोटर्स सौ साल से ज्यादा उम्र के हैं. इस बात पर कंगना रनौत (Kangna Ranaut) को अपने ग्रेट ग्रैंड फादर की याद आ गई. हिमाचल से ताल्लुक रखने वाली कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने ग्रेट ग्रैंड फादर, ग्रेट ग्रैंड मदर और ग्रैंड फादर की तस्वीरें शेयर कर कुछ खास बातें शेयर की हैं.
फ्रीडम फाइटर थे दादा जी
कंगना रनौत ने हिमाचल पोल्स से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे ग्रेट ग्रैंड फादर (Sarju Singh) फ्रीडम फाइटर थे. इसके बाद वे एमएलए बने और 15 सालों तक राजनीति से जुड़े रहे. 2010 में उनका निधन हुआ, जब मैं फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के पहले पार्ट की शूटिंग कर रही थी. वे करीब 102 साल के थे. हम उन्हें दादा जी बुलाते थे. वहीं, मेरी ग्रेट ग्रैंड दादी का निधन भी दादा जी की मौत के कुछ दिन बाद ही हो गया था. वे भी सौ साल से ज्यादा की थीं. उनको ना डायबिटीज थी, ना डाइमेंशिया और ब्लड प्रेशर भी नहीं था. हम उन्हें अम्मा जी बुलाते थे. मैं उन्हें बहुत मिस करती हूं. वे बहुत अच्छे लोग थे.’
(फोटो साभारः instagram@ kanganaranaut)
(फोटो साभारः instagram@ kanganaranaut)
(फोटो साभारः instagram@ kanganaranaut)
दादा जी थे खादी ग्रामोद्योग के निदेशक
ग्रेट ग्रैंड मदर और फादर की फोटोज शेयर करने के साथ ही कंगना रनौत ने अपने दादा ब्रह्मचंद रनौत की फोटो भी शेयर की. अपने दादा के बारे में लिखा, ‘ये मेरे ब्रह्मचंद रनौत हैं. हमारे दादा जी. ये सरकारी अधिकारी थे. ये खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के निदेशक थे. ये चेन स्मोकिंग का शिकार हो गए थे और इस कारण लंग कैंसर हो गया था. उनका निधन दो साल पहले 80 की उम्र के करीब हो गया था. हम उन्हें डैडी जी बुलाते थे. इन सभी की याद में मैं ब्राह्मणों को अन्नदान करती हूं.’
गौरतलब है कि कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ’इमरजेंसी’ की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म में वे इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Kangna Ranaut
FIRST PUBLISHED : September 26, 2022, 14:28 IST





