करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह लगातार अपने सोशल हैंडल पर तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं और फैन्स को अपनी पर्सनल लाइफ से अपडेट रखती हैं. उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अब एक्ट्रेस अपनी टीम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि यह तस्वीरें उनके वैनिटी वैन की हैं, जहां वह अपनी सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट यियानी त्सापटोरी, स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर और अन्य के साथ लंच के मजे लेती दिखाई दीं. अदाकारा की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. कोई उनकी तस्वीर में उनके लुक पर फिदा होता दिख रहा है तो, कोई उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहा है.
इंस्टाग्राम पर फोटोज को करते हुए करीना ने लिखा, “वैनिटी वैन में क्या होता है. वैनिटी वैन और हमारे हिप्स..” शेयर की गई पहली तस्वीर करीना की सेल्फी फोटो है, जिसमें उन्हें एथनिक आउटफिट में देखा जा सकता है. कजरारे नैन और माथे पर बिंदी लगाए वह प्यारी दिख रही हैं. उन्होंने अपने लुक को खुले बालों के साथ लटकते झुमकों के साथ पूरा किया है.
@kareenakapoorkhan Instagram Printshot
@kareenakapoorkhan Instagram Printshot
@kareenakapoorkhan Instagram Printshot
करीना हुईं ट्रोल
फोटो में यूं तो करीना कमाल लग रही हैं. हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह लुक कुछ खास नजर नहीं आ रहा है. ट्रोल्स उनके लुक का मजाक बनाते हुए उन्हें ट्रोल कर हैं. एक यूजर ने अदाकारा की पोस्ट पर कमेंट कर उनसे पूछा-आपके होंठ इतने सूखे क्यों लग रहे हैं? इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने लिखा बिल्कुल बुढी हो गई हो.

रिया कपूर ने किया कमेंट
बता दें कि करीना के पोस्ट पर उनके चाहने वालों ने उनके लुक की तारीफें करते हुए कमेंट किया है. वहीं बॉलीवुड सितारों को भी करीना का पोस्ट काफी पसंद आ रहा है. रिया कपूर ने करीना की तस्वीरों को देखने के बाद उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “स्कैम वैन” जबकि मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने एक हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा, “अब से अपनी वैन में भोजन करते समय बहुत सावधान रहना होगा”.
‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ आएंगी नजर
अब काम की बात करें तो करीना आखिरी बार आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थीं. वह अगली बार सुजॉय घोष के ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा संग दिखाई देंगी. यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इस साथ करीना अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं. इस फिल्म के अलावा करीना हंसल मेहता की थ्रिलर प्रोजेक्ट के साथ एक निर्माता के रूप में भी अपनी शुरुआत करेंगी. खबरों की मानें तो करीना ने रिया कपूर के साथ भी एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है. हालांकि इसके नाम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Kareena, Kareena kapoor, Kareena Kapoor Khan
FIRST PUBLISHED : September 26, 2022, 18:09 IST





