प्रभास (Prabhas),कृति सेनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) के फैंस के लिए गुड न्यूज है. खबरों की मानें तो, निर्देशक ओम राउत (Om Raut) ने फिल्म का फर्स्ट लुक यानी टीजर नवरात्रि के मौके पर अगले महीने 2 अक्टूबर को रिलीज करने का फैसला किया है. अटकलों की मानें तो मेकर्स ने इसे भगवान राम की नगरी अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में रिलीज करने का प्लान किया गया है.
बता दें कि आने वाली यह ‘आदिपुरुष’ फिल्म रामायण पर आधारित हैं, जिसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका निभाएंगे. सैफ अली खान रावण के अवतार में नजर आएंगे. कृति सेनन फिल्म में सीता का रोल प्ले करने वाली हैं. इन सभी के अलावा एक्टर सन्नी सिंह और वत्सल सेठ और एक्ट्रेस सोनल चौहान भी खास किरदार में देखी जाएंगी.
अयोध्या में जारी होगा टीजर
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का फर्स्ट टीजर अगले महीने 2 अक्टूबर को रिलीज होने की संभावना है. रिपोर्ट्स की मानें तो टीम रिलीज के लिए अयोध्या जाएगी क्योंकि ‘आदिपुरुष’ भगवान राम पर आधारित है और उनका जन्म अयोध्या में हुआ था इसलिए इस स्थान को मेकर्स ने अंतिम रूप दिया गया है.
सबसे बड़ी बजट की फिल्म है
‘आदिपुरुष’ को लेकर लंबे समय से खबरें रही कि यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी बजट की फिल्म है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट 350 से 400 करोड़ रुपए के बीच है. इस मेगा बजट फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं. निर्देशक ओम राउत (Om Raut) के निर्देशन में बनी यह हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा. खबरों की मानें तो यह अगले साल 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में 3डी में रिलीज होगी.
प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में हुई एक और हसीना की एंट्री!
आने वाली इन सितारों की अन्य फिल्में
अब इन दिनों कलाकारों के वर्कफंट की बात करें तो, कृति वरुण धवन के साथ आने वाली फिल्म ‘भेड़िया’ में देखी जाएंगी.इससे पहले आखिरी बार कृति ‘मिमी’ में देखी गई थीं. प्रभास को आखिरी बार ‘राधे श्याम’ में पूजा हेगड़े के साथ देखा गया था. वहीं सैफ अली खान अगली बार ‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे. यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने को तैयार है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Adipurush, Kriti Sanon, Prabhas, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : September 26, 2022, 16:31 IST





