Cinema

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में शामिल होंगी गैल गैडोट? इन दिग्गज हॉलीवुड सेलेब्स को मिला है न्योता


Richa Chaddha Ali fazal Wedding: ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं. दोनों की शादी में अब बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं. ऋचा और अली की शादी दिल्ली के रोशनआरा क्लब में होगी. यह एक हिस्टोरिक प्लेस है. दोनों अभी मुंबई में हैं और जल्द ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे. अली और ऋचा की शादी में उनके दोस्त और को-एक्टर्स शामिल होंगे. इतान ही नहीं दोनों के हॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स भी शामिल होंगे. इन हॉलीवुड नामों में दो नाम सबसे खास हैं. अली उनके साथ काम कर चुके हैं.

साल 2017 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ में अली फजल के साथ काम कर चुकी दिग्गज एक्ट्रेस जुडी डेंच (Judi Dench) शादी की खास मेहमान होंगी. जुडी कई ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में काम किया है. वहीं, दिग्गज एक्टर जेरार्ड बटलर भी अली-ऋचा की शादी में खास मेहमान होंगे. अली ने जेरार्ड (Gerard Butler) के साथ अपकमिंग ‘कंधार’ में काम किया है.

Richa Chadha-Ali Fazal Marriage: यूं आया था माचिस की डिबिया पर रेट्रो लुक इन्वाइट का आइडिया

इसके अलावा, अली फजल ने हॉलीवुड के कई महत्वपूर्ण प्रोडक्शन हाउस को अपनी शादी का निमंत्रण दिया है. यहां तक ​​​​कि जासूसी थ्रिलर सीरीज ‘तेहरान’ के कलाकार भी उनकी गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं. ऐसे में फैंस यह भी कयास लगा रहे हैं कि क्या ‘वंडर वुमेन’ फेम गैल गैडोट (Gal Gadot)भी उनकी शादी में आने वाली हैं? अली अपनी अपनी शादी में लगभग उन तमाम लोगों बुला रहे हैं, जिनके साथ वह काम कर चुके हैं.

गैल गैडोट के भाई बने थे अली

ऐसे में गैल गैडोट को लेकर भी लोगों को उम्मीदें हैं. दरअसल, ‘द डेथ ऑप नाइल’ अली फजल ने गैल गैडोट के भाई का किरदार निभाया है. यह फिल्म इस साल फरवरी रिलीज में रिलीज हुई थी. साल 2019 में गैल और फिल्म की टीम ने अली का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था. वहीं, बॉलीवुड से भी कई बड़े सेलेब्स के दिल्ली में उनकी शादी में शामिल होने की उम्मीद है. अली और ऋचा ने अपनी शादी में 300 मेहमानों को बुलाया है.

29 सितंबर से शुरू होगा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक दिल्ली में होंगे. अली फजल और ऋचा चड्ढा 3 अक्टूबर को मुंबई में शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसके बाद 4 अक्टूबर को रिसेप्शन होगा.

Tags: Ali Fazal, Hollywood stars, Richa Chadha

Leave a Reply