Movie Review

Koffee with Karan 7 | ‘कॉफी विद करण 7’ के 13वें एपिसोड के ये चार इंफ्लूएंसर यूनिवर्स होंगे नए गेस्ट, करण जौहर देंगे इन सवालों का जवाब | Navabharat (नवभारत)


‘कॉफी विद करण 7’ के 13वें एपिसोड के ये चार इंफ्लूएंसर यूनिवर्स होंगे नए गेस्ट, करण जौहर देंगे इन सवालों का जवाब

मुंबई : करण जौहर (Karan Johar) के पॉपुलर (Popular) चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ (Koffee With Karan Season 7) का 13वां एपिसोड काफी रोचक होने वाला है। इस एपिसोड में कुछ अलग होगा इस एपिसोड के गेस्ट चार इंफ्लूएंसर यूनिवर्स कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला, निहारिका एनएम, दानिश सैत और सोशल मीडिया सेंसेशन तन्मय भट्ट होंगे। इस एपिसोड का प्रोमो वीडियो डिज्नी प्लस हॉटस्टार के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है।

जिसमें शो में आए गेस्ट करण जौहर से सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं। वैसे तो अब तक करण जौहर ने गेस्ट से सवाल किया है, लेकिन इस एपिसोड में उन्हें गेस्ट के सवालों का जवाब देना होगा जिसमें गेस्ट उनके एक्स के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। करण जौहर से यह भी पूछा गया कि क्या आप डेविड धवन को डेट किए है। जिसपर करण जौहर ने कहा नहीं मैंने कभी डेविड धवन को डेट नहीं किया है। वहीं प्रोमो वीडियो में गेस्ट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया भट्ट की खिंचाई करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें

 

गेस्ट ने फिल्म में आलिया भट्ट के रणबीर कपूर के नाम शिवा को बुलाने के तरीके का मजाक उड़ाया है। ये एपिसोड इस गुरुवार को सुबह 12 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस शो का यह एपिसोड फैंस को बेहद पसंद आने वाला है।

Leave a Reply