अजय देवगन (Ajay Devgn) ‘दृश्यम 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. अजय अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर इशारा दिया है कि फैंस को इसके लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ ‘पुराने बिल’ शेयर किए हैं. यह बिल साल 2014 के हैं. यह बिल साल 2015 में आई फिल्म ‘दृश्यम’ का हिस्सा थे. यह बिल 2 और 3 अक्टूबर 2014 के हैं. फिल्म में कई बार एक डायलॉग आया था कि ‘2 अक्टूबर को क्या हुआ था?’ इसके बाद अजय और उनकी फैमिली इसके बारे में बताती है.
अजय देवगन (Ajay Devgn) सबूत के तौर पर यही बिल दिखाते हैं. बिलों में ‘अशोक रेस्तरां’ की एक रसीद शामिल थी जिसमें 3 एक्ट्रा पाव के साथ 4 पाव भाजी का ऑर्डर, स्वामी चिन्मयानंद जी के 2 और 3 अक्टूबर के महा सत्संग की एक सीडी, पंजिम से पोंडोलेम का टिकट और फिल्म के 4 टिकट शामिल हैं. इस फिल्म को देखने वालों को याद होगा कि इन बिलों ने फिल्म में परिवार की बेकसूर साबित करने में अहम भूमिका निभाई थी.
Drishyam 2: आ रहा है ‘2 अक्टूबर’, याद है ना…? अजय देवगन इसी दिन से शुरू करेंगे दृश्यम 2 का प्रमोशन
अजय देवगन ने इन बिलों को शेयर करते हुए लिखा, “कुछ पुराने बिल हाथ लगे आज!” अजय की इस पोस्ट के बाद लोगों का मानना है कि ‘दृश्यम 2’ का पहला लुक और टीज़र बहुत जल्द आने वाला है. अजय की इन तारीखों वाले बिलों को देखकर फैंस का मानना है कि ‘दृश्यम 2’ फर्स्ट लुक या टीजर 2 अक्टूबर को जारी हो सकता है.
अजय देवगन ने ‘दृश्यम’ में इस्तेमाल हुए बिल शेयर किए. (फोटो साभारः Instagram @ajaydevgn)
फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट
एक्टर और मॉडल ने अजय देवगन की पोस्ट पर कमेंट किया, “दृश्यम 2 इन द वे.” एक फैन ने लिखा, “दृश्यम 2 लोडिंग हो रही है.” एक यूजर ने लिखा,”दृश्यम 2 आए वाला है का?” एक अन्य फैन “दृश्यम 2 का टीजर या ट्रेलर आने वाला है सर.” एक और यूजर ने लिखा,”दृश्यम 2 जल्द ही आ रही है.” फैंस के कमेंट से आप अंदाजा लगा सकते हैं लोग बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.
अजय, तब्बू और श्रिया सरन ने शुरू की शूटिंग
बता दें कि ‘दृश्यम 2’ के लिए अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू ने शूटिंग शुरू कर दी है. इस महीने की शुरुआत में, एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि ‘दृश्यम 2’ के निर्माता और निर्देशक, अभिषेक पाठक ने 2 अक्टूबर से फिल्म का प्रमोशन करने की प्लानिंग बनाई है. उनका मानना था कि इस तारीख से कैंपेन करना उचित है क्योंकि पहले पार्ट में इस तारीख का महत्व है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ajay Devgn, Tabu
FIRST PUBLISHED : September 27, 2022, 14:25 IST





