बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan ) हाल ही में फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) देखी गई हैं. यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई लेकिन बेबो ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जरूर जीतने में कामयाब रहीं. अब करीना ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद अपनी अगली फिल्म की शूरू करने वाली हैं. बता दें कि करीना अपनी अगली फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि वो इसमें ना केवल एक्टिंग करेंगी बल्कि इसे प्रोड्यूस भी करेंगी. यह फिल्म वह डायरेक्टर हंसल मेहता (Hansal Mehta ) के निर्देशन में कर रही हैं.
बता दें कि हंसल मेहता की आने वाली यह फिल्म क्राइम थ्रिलर पर आधारित है. हालांकि इसका अभी टाइल फाइनल नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस अनटाइटल्ड फिल्म में करीना एक डिटेक्टिव धोखेबाज पुलिस अफसर की भूमिका में दिखने वाली हैं. इसके साथ ही उनका किरदार काफी ग्लैमरस और बोल्ड भी है. इस अनटाइटल्ड फिल्म में केवल बेबो ही लीड रोल में देखी जाएंगी. फिल्म में कोई मेल लीड नहीं होगा.
फिल्म की स्क्रिप्ट शानदार है
अब आने वाली फिल्म को लेकर ETimes की रिपोर्ट की मानें तो, करीना अक्टूबर में हंसल मेहता के साथ शूटिंग शुरू कर देंगी. एक्ट्रेस अगले महीने के पहले हफ्ते में मर्डर मिस्ट्री की शूटिंग के लिए लंदन जाएंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो बेबो अब फिल्म के रीडिंग सेशन में व्यस्त हैं, जिसके अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लंदन में होगी. रिपोर्ट यह भी बताया गया है कि हंसल मेहता निर्देशित फिल्म की स्क्रिप्ट शानदार है.
करीना कपूर ने लेटेस्ट फोटो में दिखाया अपनी वैनिटी वैन का हाल, लोगों की नजर में खटका उनका Look
ओटीटी पर डेब्यू के लिए हैं तैयार
करीना कपूर के पास इस अनटाइटल्ड फिल्म के अलावा सुजॉय घोष की ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ है, जिसमें वह जयदीप अहलावत और विजय वर्मा संग दिखाई देंगी. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ फिल्म से बेबो ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं इसलिए यह फिल्म भी उनके लिए बेहद खास है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Kareena, Kareena kapoor, Kareena Kapoor Khan
FIRST PUBLISHED : September 27, 2022, 10:29 IST





