करण जौहर (Karan Johar) के फेमस चैट शो पर सेलिब्रिटी कुछ ना कुछ ऐसा कह जाते हैं जो चर्चा का विषय बन जाती है, और यही शो की यूएसपी भी है. लेकिन अपकमिंग एपिसोड में गेस्ट नहीं बल्कि खुद करण जौहर (Karan Johar) अपने दिल की बात बताते नजर आने वाले हैं. कॉफी विद करण अवॉर्ड्स के नाम से इस सीजन के लास्ट एपिसोड में करण ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी में निमंत्रण नहीं मिलने को लेकर अब खुलासा किया कि उन्हें कितनी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी.
करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ का ये सीजन 12 मजेदार एपिसोड के बाद अब खत्म होने जा रहा है. कॉफी विद करण अवॉर्ड्स के नाम से लास्ट एपिसोड एयर किया जाएगा. इस शो के जूरी यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तन्मय भट्ट, कुशा कपिला, निहारिका एनएम और दानिश सैत हैं जो करण से सवाल पूछते नजर आएंगे. फिल्ममेकर इस एपिसोड में कई सेलिब्रिटी को लेकर खुलासे करते नजर आएंगे. सेलिब्रिटी शादियों में निमंत्रण की बात पर करण कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर दिल की बताते नजर आएंगे.
निमंत्रण नहीं मिलने पर लोग करण से करने लगे थे सवाल
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी धूमधाम के साथ राजस्थान में पिछले साल 9 दिसंबर को हुई थी. इस शादी में कुछ ही बॉलीवुड सेलेब्स को आमंत्रित किया गया था. ‘कॉफी विद करण’ शो पर करण ने बताया कि ‘जब कैटरीना और विक्की की शादी हुई थी तो मेरे लिए एम्बेरेसिंग हो गई थी. लोग मुझसे शिकायत कर रहे थे कि आप शादी में हो और अभी भी कुछ बता नहीं रहे…वगैरह-वगैरह.. मुझे ये बताने में बहुत शर्मिंदगी हुई कि मुझे तो आमंत्रित ही नहीं किया गया. जब शादी हो गई तो मुझे लोगों की सहानुभूति और संदेह दोनों का सामना करना पड़ा. लोग सवाल कर रहे थे कि आपको क्यों नहीं बुलाया ? आप लोगों के बीच सब ठीक है ना ? करण आगे बताते हैं कि जब मुझे पता चला कि अनुराग कश्यप को भी नहीं बुलाया तो मुझे थोड़ी शांति मिली’.
ये भी पढ़िए-Kofee With Karan 7 Finale Promo: आलिया-आलिया करने के लिए करण जौहर की हुई खिंचाई, जूरी ने उड़ाया मजाक!
करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ का फाइनल एपिसोड इस गुरुवार को स्ट्रीम किया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Karan johar, Katrina kaif, Vicky Kaushal
FIRST PUBLISHED : September 27, 2022, 18:30 IST





