अभिनेत्री श्रद्धा कपूर लगातार अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं. सोशल मीडिया पर श्रद्धा अपनी फोटो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में श्रद्धा ने नवरात्रि के दूसरे दिन लाल ड्रेस में फोटो फैन्स के साथ साझा की है. इस फोटो में श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
वहीं श्रद्धा की फोटो फैन्स को भी काफी पसंद आ रही है. बता दें कि श्रद्धा की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है. इंस्टाग्राम पर श्रद्धा के 75 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
लाल ड्रेस में बेहद खूबसूर दिखीं श्रद्धा
श्रद्धा कपूर ने लाल ड्रेस में अपनी फोटो शेयर की है. इसके साथ श्रद्धा ने लिखा कि ‘नवरात्री डे, रेड, पेशन, लव’. बता दें कि नवरात्रि के हर दिन अलग अलग कलर की ड्रेस पहनने की परंपरा है. दूसरे दिन श्रद्धा लाल रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं. श्रद्धा की फोटो को फैन्स ने भी काफी पसंद किया है. कई लोगों ने श्रद्धा की फोटो को रीपोस्ट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ की है.
लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं श्रद्धा
बता दें कि अपने कूल अंदाज और खूबसूरत अदाओं को लेकर चर्चा में रहने वाली श्रद्धा लगातार अपनी फोटो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. बीते रोज ही श्रद्धा ने नवरात्री के पहले दिन सफेद कलर की ड्रेस में अपनी फोटो शेयर की थी. इस फोटो पर भी फैन्स ने कमेंट्स की बरसात कर दी थी. श्रद्धा की इस फोटो को 13 लाख से भी ज्यादा लाइक मिले हैं. साथ ही कई सेलिब्रिटीज समेत फैन्स ने भी उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की है.
ब्लैक आउटफिट में कमाल दिखीं श्रद्धा
बता दें कि इससे कुछ दिनों पहले ही श्रद्धा कपूर ने ब्लैक ड्रेस में फोटो पोस्ट कर कयामत ला दी थी. श्रद्धा की इन फोटोज को देखकर फैन्स काफी खुश नजर आए थे. इतना ही नहीं कई फैन्स ने श्रद्धा कपूर की फोटो रीपोस्ट कर ट्रेंड तक क्रिएट कर दिया था. श्रद्धा की इन फोटोज पर भी 19 लाख से ज्यादा लोगों के लाइक्स आए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : September 27, 2022, 23:56 IST





