अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने अपने पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ (What the Hell Navya) को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. हाल ही में उनके शो के पहले एपिसोड का ट्रेलर जारी हुआ जो लोगों को खूब पसंद किया गया. अब शो लेटेस्ट एपिसोड चर्चा में है. लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन की बेटी लेखक-मां श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) और उनकी वाइफजया बच्चन (Jaya Bachchan) बतौर गेस्ट शामिल हुईं थी. 31 मिनट के एपिसोड में इन सभी ने कई दिलचस्प जानकारियां दीं. इसी बीच श्वेता बच्चन ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपनी बेटी नव्या की ‘सबसे अच्छी दोस्त’ होने से इनकार कर दिया और बताया कि वह पहले पेरेंट्स हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में नव्या ने श्वेता और जया के साथ अपने इक्वेशन के बारे में बात की और कहा, ‘परिवार होने से ज्यादा, हम बहुत अच्छे दोस्त भी हैं. मुझे लगता है कि जिस तरह से हम एक-दूसरे से बात करते हैं वह केमिस्ट्री को जारी है.”
बेस्ट फ्रेंड होने किया इनकार
दूसरी ओर, श्वेता अपनी बेटी की ‘सबसे अच्छी दोस्त’ होने के बारे में पूरी तरह से असहमत थी. बातचीत में उन्होंने बेस्ट फ्रेंड होने के बजाय पहले ‘पेरेंट्स’ होने पर जोर दीं. उन्होंने ये माना कि वह बेहद खुले विचारों वाली हैं और नव्या को अक्सर स्पेस और अच्छी सलाह देती हैं. इसके साथ ही वह अपनी बेटी को सही-गलत में फर्क भी समझाती हैं और नोटिस करती हैं कि क्या उनकी सलाह से नव्या को कोई परेशानी तो नहीं है.
Amitabh Bachchan की नातिन नव्या ने शेयर कीं जापान से दिलकश तस्वीरें
सुनी जाती है सबकी राय
रिपोर्ट के अनुसार, श्वेता बच्चन ने कहा,’कई बार हम सहमत नहीं होते हैं. इसलिए कम से कम मेरे परिवार में एक ऐसी जगह होती है जहां सभी को बोलने के लिए एक माइक दिया जाता है. जहां हर किसी की राय सुनी जाती है, चाहे वह सबसे बड़ा हो या सबसे छोटा’.
नव्या के फाइनेंशियल सिक्योर होने पर दिया जोर
उन्होंने आगे बताया कि हमें केवल अपने बड़ों की बात सुनने के बजाय अपनी बेटियों की बात सुनना शुरू कर देना चाहिए. नव्या के फाइनेंशियल सिक्योर होने पर श्वेता ने कहा कि अपने पिता के बिना फाइनेंशियल रूप से फ्री होने से नव्या का आत्मविश्वास बढ़ेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Amitabh bachchan, Jaya bachchan, Navya Naveli nanda, Shweta bachchan nanda
FIRST PUBLISHED : September 27, 2022, 09:17 IST





