Cinema

Madhur Bhandarkar को तलाश है एक ‘गालिब’ की, खुद किया खुलासा


News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 27 Sep 2022, 07:30:40 AM

545335

Madhur Bhandarkar (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) बॉलीवुड के एक जाने माने फिल्ममेकर हैं. उनकी फिल्मों में काम करने की चाहत हर एक्टर को रहती है. हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘बबली बाउंसर’ ने खूब चर्चा बटोरी थी. वहीं मधुर इस बीच किंग खान के साथ काम को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं. दरअसल, कुछ समय से  फिल्ममेकर के शाहरुख खान से एक फिल्म के लिए संपर्क करने की अफवाहें उड़ी थीं. लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वह (Madhur Bhandarkar) अभी भी अपने ‘गालिब’ की तलाश कर रहे हैं. क्योंकि फिल्म को ‘इंस्पेक्टर गालिब’ कहा जाता है.

यह भी जानिए – Aishwarya Rai Bachchan ने PS-1 के सेट पर की खूब मस्ती, तस्वीरें वायरल

मधुर ने खुलासा किया कि स्क्रिप्ट तैयार है. क्योंकि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान तीन स्क्रिप्ट पर काम किया था. लेकिन लॉकडाउन के बाद, वह ‘बबली बाउंसर’ में व्यस्त थे, इसलिए वह अन्य स्क्रिप्ट के साथ चीजों को आगे नहीं बढ़ा सके. अब ‘बबली बाउंसर’ की रिलीज के बाद, उनके पास स्क्रिप्ट देखने का समय है. इसलिए अब फिल्म में किसे कास्ट करना वो विचार कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि उन्होंने (Madhur Bhandarkar) आगे कहा कि ‘इंस्पेक्टर गालिब’ उनकी आने वाली एक बहुत ही अलग स्क्रिप्ट है. मधुर भंडारकर ने ‘बबली बाउंसर’ बनाई यह देखकर अगर लोग हैरान हुए तो वे अब इससे भी ज्यादा हैरान होंगे.  किंग खान (Shah Rukh Khan) के वर्कप्रंट की बात करें तो वो फिल्म  ‘पठान’ और ‘जवान’ के साथ एक बहुत ही दिलचस्प लाइन-अप कर रहे हैं. उनके फैंस भी उनकी इन फिल्मों के लिए काफी एक्साइटेड हैं. 






संबंधित लेख

First Published : 27 Sep 2022, 07:30:40 AM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply