Cinema

Ranbir kapoor birthday: अर्जुन कपूर ने रणबीर को खास अंदाज में दी बधाई, बोले- ’40 साल गोद में पाला’


अभिनेता रणबीर कपूर आज 40 साल के हो गए हैं. जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज समेत हजारों लोगों ने रणबीर को बर्थडे विश किया है. रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट समेत तमाम स्टारर्स बीती रात रणबीर की बर्थडे पार्टी में भी पहुंचे थे.

अब अर्जुन कपूर ने रणबीर को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. अर्जुन ने रणबीर कपूर के साथ एक खास फोटो शेयर की है. फोटो में रणबीर कपूर, अर्जुन की गोद में बैठे दिखाई दे रहे हैं.

खास अंदाज में विश किया जन्मदिन
अभिनेता अर्जुन कपूर ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. जिसमें रणबीर, अर्जुन की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं. अर्जुन ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘तुझे ऐसे ही 40 सा गोद में पालकर बड़ा किया है, आज तू अग्नि बन गया है. मुझे तम पर गर्व है.’ खास अंदाज में दी गई यह बधाई फैन्स को भी पसंद आई है. अर्जुन की इस पोस्ट पर फैन्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही सोनू सूद, अक्षय मारवा समेत कई सेलिब्रिटीज ने भी पोस्ट को लाइक किया है.

15 सालों में रणबीर ने पाया खास मुकाम
बता दें कि रणबीर कपूर फिल्मी खानदान के वारिश हैं. हाल ही में आई उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं. साल 2007 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणबीर महज 15 सालों में सुपरस्टार बन गए हैं. 40 साल के रणबीर हाल ही में शादी के बंधन में भी बंधे हैं. उन्होंने आलिया भट्ट के साथ शादी रचाई है और जल्द ही पिता बनने वाले हैं.

लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगे रणबीर
बता दें कि रणबीर कपूर को जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा है. इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने रणबीर को जन्मदिन की बधाई दी है. बीती रात रणबीर के घर पर उनके जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी. पार्टी में आदित्य रॉय कपूर, नीतू कपूर, करण जौहर, अयान मुखर्जी समेत कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे. रणबीर कपूर अब लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाले हैं. हालांकि फिल्म की अनाउंसमेंट अभी तक नहीं की गई है.

Tags: Ranbir kapoor

Leave a Reply