Cinema

आलिया भट्ट को मिली एक और बड़ी खुशखबरी, TIME 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए चुनी गईं एक्ट्रेस


आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए साल 2022 बेहद खुशनुमा है. एक्ट्रेस के लिए ये साल ना सिर्फ पर्सनल फ्रंट पर बल्कि प्रोफेशनल फ्रंट पर भी बेहद खास है. एक्ट्रेस को जहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के रुप में हमसफर मिला, मां बनने वाली हैं. वहीं इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता को भी एन्जॉय कर रही हैं. इस बीच आलिया के लिए एक और खुशखबरी आई है, उन्हें टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड (Time 100 Impact Award) के लिए चुना गया है. अपनी खुशी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की तो मम्मी सोनी राजदान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

आज रणबीर कपूर का जन्मदिन भी है, ऐसे में आलिया भट्ट ने प्रोफेशनल फ्रंट पर अपनी कामयाबी के रुप में एक्टर को तोहफा दिया है. आलिया ने एक के बाद एक हिट फिल्में देकर अपनी खास पहचान बना ली है. ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘RRR’, ‘डार्लिग्स’ के बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ में बेहतरीन अभिनय के बाद आलिया की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में हो रही है. आलिया ने फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ फिल्म से हॉलीवुड में भी कदम रख दिया है. सिनेमा के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए एक्ट्रेस को टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा.

आलिया की कामयाबी पर खुश हुईं मम्मी सोनी राजदान
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर टाइम मैग्जीन के राइट-अप को शेयर कर इसकी जानकारी दी है. टाइम ने आलिया के योगदान के बारे में बताते हुए लिखा है कि ‘आलिया भट्ट ने अपने पॉवरफुल एक्ट की बदौलत मॉडर्न वोमेन की छवि अर्जित की है. आलिया के प्रोफेशनल फ्रंट की सफलता के बारे में जानकर उनकी मम्मी और वेट्रेन एक्ट्रेस सोनी राजदान की खुशी ठिकाना नहीं रहा. दीया मिर्जा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं.

alia bhatt post

(फोटो साभार: aliaabhatt/Instagram)

ये भी पढ़िए-प्रेग्नेंट आलिया भट्ट ने अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की बालकनी में रखा कदम, रणबीर कपूर ने थाम लिया हाथ, देखें VIDEO

आलिया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार
बेटी की सफलता पर खुश होते हुए मम्मी सोनी राजदान ने कमेंट सेक्शन में लिखा ‘Tadaaaa’. फैंस भी आलिया को जमकर बधाई दे रहे हैं. बता दें कि  आलिया भट्ट को ये सम्मान टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड सेरेमनी में दिया जाएगा. इसका आयोजन 2 अक्टूबर को सिंगापुर में किया जाएगा.

Tags: Alia Bhatt, Brahmastra movie, Ranbir kapoor, Soni razdan

Leave a Reply