अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के शो में अब फराह खान नजर आने वाली हैं. गौरी खान का शो ‘ड्रीम होम्स विद गौरी खान’ में गेस्ट के तौर पर पहुंची फराह खान के साथ शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है.
इस प्रोमो में गौरी खान और फराह खान की जुगलबंदी नजर आ रही है. प्रोमो में फराह खान गौरी से कहती नजर आ रही हैं कि उनका घर एक फिल्म की तरह है, जिसमें गौरी खान का कमरा एक आइटम सॉन्ग है.
गौरी और शाहरुख खान की करीबी है फराह
बता दें कि फराह खान को शाहरुख खान और गौरी का करीबी माना जाता है. शाहरुख खान के प्रोडक्शन रेड चिली इंटरटेनमेंट के लिए फराह कई फिल्में डायरेक्ट कर चुकी हैं. ऐसे में फराह अब गौरी खान के शो में बतौर मेहमान पहुंची हैं. इस इंटरव्यू के दौरान फराह खान शो की होस्ट गौरी खान से बात चीत कर रही हैं. प्रोमो को काफी पसंद किया जा रहा है. फैन्स ने भी प्रोमो को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है. साथ ही फैन्स को इस एपिसोड के रिलीज का भी इंतजार है.
‘ड्रीम होम्स विद गौरी खान’
बता दें कि गौरी खान एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना शो लेकर आईं हैं. इस शो का नाम ‘ड्रीम होम्स विद गौरी खान’ है. 16 सितंबर को रिलीज हुए इस शो में गौरी खान कैटरीना कैफ, फराह खान, मलाइका अरोड़ा, कबीर खान और मनीष मल्होत्रा के घर को डिजाइन करती नजर आ रही हैं. बता दें कि गौरी खान पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं. कई सितारों के घर को गौरी खान ने ही डिजाइन किया है.
शाहरुख खान ने भी शेयर की थी डिटेल
बता दें कि गौरी खान के नए शो ‘ड्रीम होम्स विद गौरी खान’ को शाहरुख खान ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. शाहरुख खान ने शो के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा था कि ‘ये प्रोजेक्ट मेरे दिल के बहुत करीब है. घंटों की डिजाइनिंग और किसी घर को खूबसूरत सा मेकओवर देना एक पूरी यात्रा है. Dream Homes with Gauri Khan में वाइफ को होस्ट करता देखने का इंतजार है और इसको लेकर काफी उत्साहित हूं’.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Farah khan, Gauri khan
FIRST PUBLISHED : September 28, 2022, 21:37 IST





