Cinema

Nimrat Kaur | निम्रत कौर ने पुणे में शुरू की फिल्म ‘हैप्पी टीचर्स डे’ की शूटिंग, सेट से शेयर किया पोस्ट | Navabharat (नवभारत)


Nimrat Kaur

Photo – Instagram

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) निम्रत कौर (Nimrat Kaur) अपने आगामी फिल्म ‘हैप्पी टीचर्स डे’ (Happy Teacher’s Day) की शूटिंग आज से शुरू कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग पुणे में हो रही है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी टीचर्स डे के सेट से पहला दिन मुबारक !!’ उनके इस पोस्ट पर सेलेब्स उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट को एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने लाइक करते हुए लिखा, ‘ऑल द बेस्ट’

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मिखिल मुसाले कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण मैडॉक प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है। इस फिल्म में निम्रत कौर के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म शिक्षक दिवस के मौके पर साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि एक्ट्रेस निम्रत कौर आखिरी बार फिल्म ‘दसवी’ में नजर आई थी।

यह भी पढ़ें

इस फिल्म में वो एक अशिक्षित राजनेता की पत्नी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अभिषेक बच्चन अपने मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। ये फिल्म प्रशंसकों को बहुत पसंद आई थी।

Leave a Reply