Cinema

Rashmika Mandanna | फाल्गुनी पाठक के साथ नवरात्रि मनाने मुंबई पहुंचीं रश्मिका मंदाना, शेयर किया पोस्ट | Navabharat (नवभारत)


Rashmika Mandanna

Photo – Instagram

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘गुडबाय’ (Goodbye) के प्रमोशन में काफी बिजी है। वो अपनी इस फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रही हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वहीं अभिनेत्री अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए फाल्गुनी पाठक के साथ नवरात्रि मनाने के लिए मुंबई पहुंचीं थी। नवरात्रि के मौके पर डांडिया नाइट के इस इवेंट के मंच पर डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक और रश्मिका मंदाना ने डांडिया भी किया। इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी देखने को मिली।

रश्मिका मंदाना ने इस इवेंट की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया हैं। उन्होंने लिखा, ‘मुंबई में डांडिया के साथ एक प्यारी शाम बिताई…नवरात्रि की शुभकामनाएं।’ वो अपने इस पोस्ट में फाल्गुनी पाठक को भी टैग की हैं। इस तस्वीर में रश्मिका मंदाना ब्लू कलर का लहंगा पहनी हैं तो वहीं फाल्गुनी पाठक ब्लैक और गोल्डन कलर का आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। वहीं फाल्गुनी पाठक भी रश्मिका मंदाना की इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिपोस्ट की हैं।

यह भी पढ़ें

बता दें कि विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गुडबाय’ में रश्मिका मंदाना के साथ अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और सुनील ग्रोवर भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि फाल्गुनी पाठक भी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। उनके ‘मैंने पायल है छनकाई’ गाने के रीमिक्स को सिंगर नेहा कक्कड़ ने बनाया है। जो उन्हें पसंद नहीं आया है। जिसको लेकर वो काफी चर्चा में हैं।      

Leave a Reply