Cinema

Lata Mangeshkar Birth Anniversary | दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए सोशल मीडिया यूजर्स, पोस्ट जारी कर दे रहे श्रद्धांजलि | Navabharat (नवभारत)


दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए सोशल मीडिया यूजर्स, पोस्ट जारी कर दे रहे श्रद्धांजलि

मुंबई: COVID-19 और निमोनिया से पीड़ित होने के बाद 6 फरवरी 2022 को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर (Late singer Lata Mangeshkar) ने अपनी अंतिम सांस ली थी। इलाज के लिए सिंगर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी है। दिवंगत गायिका का जन्म 28 सितंबर, 1929 को हुआ था। पांच भाई-बहन में सबसे बड़ी थी। इस वजह से घर की भी जिम्मेदारी लता पर थी। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 1942 में 13 साल की उम्र में की थी। सात दशकों से ज्यादा के करियर में, राग रानी ने एक हजार से अधिक हिंदी फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए थे। उन्होंने छत्तीस से अधिक भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं में गाने गाए थे। 

साल 2001 में लता ताई को राष्ट्र के लिए उनके योगदान के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था और यह सम्मान प्राप्त करने के लिए एमएस सुब्बुलक्ष्मी के बाद केवल दूसरी गायिका हैं। लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी पर आम से लेकर खास तक उन्हें याद कर श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं। पढ़े फैंस रिएक्शन-

यह भी पढ़ें

 

दिवंगत गायिका की आज जयंती है, और दुनिया भर के प्रशंसकों की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि की बाढ़ आ रही है। लता ताई को बेहतरीन सिंगिंग करियर के लिए कई अन्य सम्मानों में से तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्तकर्ता भी हैं। 

Leave a Reply