Karthikeya 2 and Bimibsara On OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अक्टूबर में कुछ बेहतरीन फिल्में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इनमें कन्नड़ फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ भी शामिल हैं, हालांकि ‘कार्तिकेय 2’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है. दोनों फिल्में दशहरा त्योहार के मौके पर ओटीटी पर स्ट्रीम होगीं.
जहां दो दिग्गज सितारे चिरंजीवी और नागार्जुन ने थिएटर में दर्शकों को भरपूर एंटरटेन किया था, वहीं नए कलाकार, निखिल और कल्याण राम, छोटे पर्दे पर फिल्म प्रेमियों को रोमांचित करेंगे. दोनों ही फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन भी किया था. खासतौर पर थ्रिलर ‘कार्तिकेय 2’ हिंदी में भी डब की गई है. बॉलीवुड में लोगों को हैरान करने वाली इस फिल्म ने हिंदी भाषा में भी धमाल मचा दिया.
विदेशी बाजार में मचाया तहलका
निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वर स्टारर मिस्ट्री थ्रिलर ‘कार्तिकेय 2’ न सिर्फ आंध्र, तेलंगाना बल्कि उत्तर भारत में भी सुपरहिट साबित हुई. फिल्म ने विदेशी धरती में भी तहलका मचाया. चूंकि फिल्म की कहानी भगवान कृष्ण के जन्मस्थान मथुरा और द्वारका की पृष्ठभूमि पर बनी है, इसलिए फिल्म हिंदी दर्शकों के दिल को काफी हद तक छू पाई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Zee5 ने फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं और अब दशहरे के उत्सव पर फिल्म को ओटीटी पर दिखाया जाएगा.
7 अक्टूबर को Zee5 पर रिलीज होगी ‘बिंबिसार’
फिल्म ‘बिंबिसार’ के ओटीटी रिलीज की तारीख भी तय कर दी गई है. यह फिल्म 7 अक्टूबर को Zee5 प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बनी ‘बिंबिसार’ एक तेलुगु फिल्म है. एक लैंग्वेज में होने के बावजूद, इस फिल्म ने ‘कार्तिकेय 2’ और ‘सीता रामम’ के बराबर कमाई की है.
आपको बता दें कि ‘कार्तिकेय 2’ और ‘सीता रामम’ एक से ज्यादा भाषाओं में रिलीज हुई थीं. यह फिल्म मगध साम्राज्य के सम्राट ‘बिंबिसार’ पर आधारित है, जो काफी शातिर थे. फिल्म में अभिनेता नंदमुरी कल्याण राम, राजा बिंबिसार की भूमिका में हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : September 30, 2022, 02:58 IST





