हाइलाइट्स
अली अब्बास जफर की सुपरहीरो फिल्म जल्द होगी शुरू.
कैटरीना कैफ की शादी और वर्क कमिटमेंट से रूकी फिल्म.
Katrina in Superhero Movie. अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) इन दिनों अपनी बेटी के जन्म को लेकर खुश हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियों के अलावा वे अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दे रहे हैं. 2020 में उन्होंने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को लेकर सुपरहीरो फिल्म बनाने की घोषणा की थी लेकिन इस प्रोजेक्ट पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका है. अब अली अब्बास का कहना है कि जल्द ही यह फिल्म फ्लोर पर जाएगी.
अली अब्बास जफर की ओर से जब कैटरीना कैफ के साथ सुपरहीरो फिल्म की जानकारी दी गई थी तो फैंस एक्साइटेड हो गए थे. लेकिन समय के साथ अली के अन्य प्रोजेक्ट्स सामने आए पर सुपरहीरो फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई. इस पर लोगों को लगा कि यह प्रोजेक्ट डिब्बे में चला गया है.
कोरोना और फिर कैटरीना की शादी
अब अली अब्बास जफर ने इसे लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. अली का कहना है कि यह फिल्म बंद नहीं हुई है. नेटफ्लिक्स के साथ यह फिल्म बनाने की मेरी पूरी योजना है. कोरोना के कारण इस प्रोजेक्ट को रोकना पड़ गया था. इसके बाद कैटरीना और मैं अपने दूसरे वर्क कमिटमेंट्स पूरे करने में लग गए थे. फिर कैटरीना की शादी हुई और वे अपनी नई जिंदगी एंजॉय कर रही हैं. मैं अपनी अगली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के बाद इसी प्रोजेक्ट पर काम करूंगा. बता दें कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) लीड रोल प्ले कर रहे हैं.
कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी. हसबैंड विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ फिल्म करने को लेकर भी चर्चा है. दोनों के पास फिल्म के ऑफर हैं लेकिन फिलहाल उन्होंने कोई निर्णय नहीं किया है. बता दें पिछले साल नौ दिसम्बर को सवाईमाधोपुर में दोनों ने शादी की थी.
हाल ही में, करण जौहर (Karan Johar) ने कहा था कि उन्हें बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई थी जब कैटरीना और विक्की ने उन्हें शादी में आमंत्रित नहीं किया था. करण का कहना था कि लोगों को लग रहा था कि हमारे रिश्तों में कुछ दिक्कत हो गई है इसलिए मुझे बुलाया नहीं गया. दरअसल, कैटरीना और विक्की ने अपनी शादी प्राइवेट रखी थी और बहुत कम लोगों को शादी में बुलाया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ali Abbas Zafar, Karan johar, Katrina kaif, Vicky Kaushal
FIRST PUBLISHED : September 29, 2022, 13:35 IST





