अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) को बॉक्स ऑफिस पर अबतक अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म के किरदार के साथ-साथ इसके सींस और वीएफएक्स और इफेक्ट्स ने ऑडियंस को इम्प्रेस किया है. फिल्ममेकर राकेश रोशन भी इसके वीएफएक्स और इफेक्ट्स से काफी प्रभावित हुए हैं. उन्होंने इसे शानदार बताया है. खुद राकेश को भी ऐसी बड़े बजट की वीएफएक्स वाली फिल्मों का भी अनुभव है. उन्होंने कहा कि भारत में दृश्य प्रभाव ‘अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर’ हैं.
राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ‘ब्रह्मास्त्र’ इफेक्ट्स और वीएफएक्स तारीफें की और वादा किया कि उनके डायरेक्शन में बनने वाली अगली फिल्म ‘कृष 4’ में भी बहुत सारे स्पेशल इफेक्ट्स होंगे. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ कंपीटिश करना होगा, इसलिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ काम करना होगा.
ऋतिक रोशन को डेब्यू फिल्म से पहले ही डॉक्टर्स ने कहा था नहीं कर सकते एक्शन, फिर यूं हुआ चमत्कार
राकेश रोशन ने ‘कृष 3’ का डायरेक्शन किया था, जिसमें उनके बेटे ऋतिक रोशन ने सबसे लोकप्रिय भारतीय सुपरहीरो के रूप में अभिनय किया था. राकेश रोशन ने कहा कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के विजुअल इफेक्ट्स ‘शानदार’ हैं, उन्होंने कहा कि भारतीय और पश्चिमी फिल्मों में विजुअल इफेक्ट्स के बीच एकमात्र अंतर यह है कि ‘हॉलीवुड के पास अधिक अनुभव है.’
(फोटो साभारः Instagram @rakesh_roshan9)
बॉलीवुड-हॉलीवुड में अंतर
राकेश रोशन ने कहा, “वे इतने सालों से वीएफएक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसलिए उनके काम करने का तरीका, समझ तेज है और उनका विजुअलाइजेशन भी.” उन्होंने कहा कि कोई भी वीएफएक्स वाली फिल्म तीन महीने में खत्म नहीं कर सकता है. विजुअल इफेक्ट्स बहुत महंगा होता है और दर्शकों की ‘युवा पीढ़ी’ हॉलीवुड की उच्च गुणवत्ता वाली वीएफएक्स फिल्मों को भी देखता है.
‘कृष 4’ बेहतर बनाएंगे राकेश-ऋतिक
‘कृष 4’ (Krrish 4) अभी भी प्री-प्रोडक्शन के फेज में चल रही है, लेकिन राकेश रोशन और ऋतिक रोशन दोनों ने कहा है कि वे सबसे अच्छा वर्जन पेश करने के लिए काम कर रहे हैं. फिल्म की आधिकारिक घोषणा 2021 में की गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hrithik Roshan, Rakesh roshan
FIRST PUBLISHED : September 26, 2022, 07:31 IST





