रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की ’ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कहर ढा रही है. 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 261.1 करोड़ की कमाई कर चुकी है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन को बात करें तो फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म अगले महीने अक्टूबर में ओटीटी पर रिलीज कर दी जाएगी.
बता दें कि लंबे वक्त से ये मीडिया में अटकलें रही हैं कि मेकर्स ने OTT पर भारी-भरकम रकम में इसके राइट्स बेच दिए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘ब्रह्मास्त्र’ के राइट्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Brahmastra OTT Release) ने खरीदे हैं, क्योंकि पहले दिन से ही ये डिजिटल प्लेटफॉर्म फिल्म का कैंपेन पार्टनर रहा है. ऐसे में कहा जा रहा है कि फिल्म इसी पर रिलीज होगी. रिपोर्ट्स की अनुसार यह फिल्म अगले अक्टूबर में दर्शकों के सामने आ जाएगी.हालांकि यह किस दिन रिलीज होगी इस बारे में अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है.
इसके अलावा ‘ब्रह्मास्त्र’ के OTT रिलीज को लेकर एक और खबर सामने आई है कि धर्मा फिल्म्स की अमेजन से डील हुई है. इसलिए अमेजन प्राइम वीडियो को फिल्म के राइट्स मिले हैं और मूवी इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. हालांकि ओटीटी के दोनों प्लेटफार्म को लेकर भी अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
‘विक्रम वेधा’- ‘पोन्नियिन सेलवन’ Box Office Clash पर ऋतिक रोशन ने दिया जवाब, हैरान कर देगा डायरेक्टर का जवाब
बता दें कि डायरेक्टर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘ब्रह्मास्त्र’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एक है. फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन नजर आए हैं. इसके साथ ही दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का कैमियो है. फिल्म के दूसरे भाग की भी घोषणा डायरेक्टर कर चुके हैं. खबरों की मानें तो इसका दूसरा पार्ट 2025 में आएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Alia Bhatt, Ayan mukerji, Brahmastra movie, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : September 29, 2022, 16:47 IST





