अभिनेता अली फजल और ऋचा चड्ढा अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों इन दिनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं. दोनों को लगातार शादी की बधाइयां मिल रही हैं. शादी के ठीक पहले ऋचा और अली फजल ने एक वॉइस नोट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बधाइयां देने वाले लोगों का धन्यवाद दिया है.
6 अक्टूबर को दिल्ली में शादी करेगा यह बॉलीवुड कपल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अली फजल और ऋचा चड्ढा 6 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों दिल्ली में शादी करेंगे. इसके साथ ही दिल्ली और मुंबई में शादी का रिसेप्शन रखा गया है. शादी के ठीक पहले दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वॉइस नोट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने शादी की बधाई देने वालों का धन्यवाद दिया है. इस अनोखे अंदाज में दी गई बधाई को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस वॉइस नोट पर फैन्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
कोरोना के कारण टली शादी
बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. साल 2012 में आई फिल्म फुकरे के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई. काफी समय तक दोस्त रहने के बाद दोनों प्यार करने लगे. कुछ सालों तक रिलेशशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था. साल 2019 में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे. लेकिन कोरोना महामारी के चलते शादी टल गई थी. अब दोनों की शादी की चर्चा जोरों पर है.
हॉलीवुड से भी आएंगे मेहमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी में हॉलीवुड के मेहमानों को भी आमंत्रित किया है. ऐसे में शादी के मौके पर हॉलीवुड के सितारे भी शिरकत कर सकते हैं. इसके साथ ही दोनों पर्यापरण को लेकर अपनी जागरुकता के लिए भी जाने जाते हैं. यही वजह है कि दोनों ने अपनी शादी को ईको फ्रैंडली रखने का फैसला लिया है. इसके लिए उन्होंने एक कंपनी से भी टायफ किया है. शादी के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक जैसी चीजों पर बेन रहेगा. साथ ही शादी में आने वाले मेहमानों को भी पर्यावरण के प्रति जागरुक किया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : September 29, 2022, 17:35 IST





