Cinema

Soha की लाडली को Kareena Kapoor ने दी इस अंदाज में जन्मदिन की बधाई


News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 29 Sep 2022, 01:26:28 PM

BEBO SOHA 983499

Kareena Kapoor (Photo Credit: Social Media)

:  

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करके उन्हें अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई जानकारी देती रहती हैं. एक्ट्रेस (Kareena Kapoor Khan) के सोशल मीडिया पर कमाल फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए वो कुछ ना कुछ शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने सोहा अली खान (Soha Ali Khan)और कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) की लाडली प्यारी बेटी इनाया के लिए एक शानदार पोस्ट साझा की है. दरअसल, इनाया का आज जन्मदिन है वो 5 साल की हो गई हैं. और करीना (Kareena Kapoor Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर उन्हें सबसे प्यारे तरीके से विश किया है, जो सुर्खियों में बना हुआ है. 


यह भी जानिए –  वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में इस वजह से काम करने को तैयार हुईं Priyanka Chopra

आपको बता दें कि बेबो (Kareena Kapoor Khan) ने अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ इनाया की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, और बर्थडे गर्ल के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है.  इनाया के लिए करीना (Kareena Kapoor Khan) ने लिखा- ‘मैं नहीं जानती कि आप दोनों किस लिए प्रार्थना कर रहे हैं. लेकिन मैं आपकी खुशी और खुशी के लिए प्रार्थना करती हूं . और आपको आज जो भी समय चाहिए, वह सब केक खाने को मिले. ठीक है, आपकी मां इसे पढ़ रही है और वो ये पढ़ने के बाद मुझे मारेगी. @sakpataudi @kunalkemmu हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस इनाया. लव यू लॉट. 

तस्वीर में इनाया और तैमूर बहुत क्यूट लग रहे हैं. वहीं फैंस ने कमेंट सेक्शन के जरिए इनाया को जन्मदिन की बधाई दी है. साथ ही उनकी मां सोहा (Soha Ali Khan) ने भी शुभकामनाएं भेजी है. बेबो का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया है. यही वजह है फैंस उनके पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 






संबंधित लेख

First Published : 29 Sep 2022, 01:26:28 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply