Cinema

Dil Dhak Dhak Karta Hai Song Out | आयुष्मान-रकुल प्रीत की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ का नया गाना ‘दिल धक धक करता है’ हुआ रिलीज, डांस कर बवाल मचाते आए नजर | Navabharat (नवभारत)


Dil Dhak Dhak Karta Hai Song Out

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की स्टारर आगामी फिल्म ‘डॉक्टर जी’ (Doctor G) का नया गाना ‘दिल धक धक करता है’ (Dil Dhak Dhak Karta Hai) रिलीज हो गया है। इस गाने में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस गाने को राज बर्मन और साक्षी होलकर ने गाया है। अमजद नदीम ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है जबकि आमिर खान ने इसे म्यूजिक दिया है।

ये गाना इस वक्त जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर धूम मचा रहा है। ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। प्रशंसक इस गाने के ट्रेलर को देखकर वो इस पूरी फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित है। इस फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप कर रहे हैं। ये बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। बता दें कि यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जिसमें आयुष्मान खुराना स्त्री रोग विशेषज्ञ एक डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत के अलावा शेफाली शाह भी अपने अहम किरदार में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें

 

ये फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अगर हम बात करें आयुष्मान खुराना के आगामी प्रोजेक्ट्स कि तो अभिनेता फिल्म ‘डॉक्टर जी’ के अलावा फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’, ‘बधाई हो 2’, ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘गूगली’ में भी नजर आएंगे। वहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की आगामी फिल्मों की लिस्ट में ‘थैंक गॉड’, ‘मिशन सिंड्रेला’ और ‘ओह माय घोस्ट’ फिल्म शामिल है।

Leave a Reply