
मुंबई: राजश्री (Rajshri Production) प्रोडक्शन के लिये ये पल किसी जश्न से कम नहीं है। साल 2022 में, जहाँ भारत आज़ादी के 75 वी साल का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं राजश्री प्रोडक्शन भी अपने 75 वी वर्षगाँठ मना चुका है और ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने फिल्मी इतिहास के सबसे पुराने और बड़े प्रोडक्शन हाउस राजश्री के 75 साल पूरे होने पर उन्हें खास बधाई दी है। राजश्री ने अपने सोशल मीडिया पर उस लेटर को पोस्ट किया है, जहाँ राजश्री ने माननीय प्रधानमंत्री को उनके हार्दिक भाव के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। @narendramodi जी ने राजश्री प्रोडक्शंस को मीडिया और मनोरंजन के व्यवसाय में 75 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई! #75YearsOfराजश्री
PM NARENDRA MODI WISHES RAJSHRI PRODUCTIONS ON 75TH ANNIVERSARY… 2022 marks 75 years of #RajshriProductions in the business of media and entertainment… On this momentous occasion, the iconic production house was congratulated by Hon’ble Prime Minister Shri #NarendraModi ji. pic.twitter.com/xWVwvq8hmo
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 28, 2022
राजश्री हमेशा से आदर्शवादी पारिवारिक फ़िल्मे बनाने के लिये जानी जाती है। भारत के सबसे पुराने प्रोडक्शन हाउस राजश्री, अब अपनी 60 वीं फिल्म – ऊंचाई के निर्माण में है। सूरज.आर. बड़जात्या द्वारा निर्देशित, ‘उंचाई’ अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और अन्य कलाकार के साथ है, जो इस साल 11.11.22 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।





