Cinema

Jhalak Dikhhla Jaa 10 में Rubina Dilaik ने तोड़े सभी रिकॉर्ड


News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 29 Sep 2022, 10:39:06 AM

319348

Rubina Dilaik (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. दर्शकों के रिस्पांस को देखकर लग रहा है कि कम्पटीशन टफ होने वाला है. इस सीजन में कई नामी चेहरे देखने को मिले हैं, जिसमें रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं. अगर रुबीना की बात करें तो शो बिग बॉस में भी उन्होंने अपने डांस से लोगों को घायल किया था. वहीं उनके डांस को इस शो (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में भी काफी पसंद किया जा रहा है. एक्ट्रेस ने लगातार दो हफ्तों से अच्छा परफॉर्मेंस किया है. पिछले हफ्ते में एक्ट्रेस ने अपने पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, अपने सिल्क और ब्लाइंड फोल्ड एक्ट के साथ उन्होंने पूरे 30 अंक हासिल किए.

यह भी जानिए-  एकता कपूर और उनकी मां पर जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, सैनिकों का अपमान करने का लगा आरोप

अगर रुबीना (Rubina Dilaik) के डांस की बात करें तो उनके परफॉर्मेंस शुरू करते ही उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी गई थी. लेकिन एक्ट्रेस (Rubina Dilaik) की आंख बंद होने के बावजूद उन्होंने परफॉर्मेंस पर कोई असर पड़ने नहीं दिया, जिसके चलते वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. एक्ट्रेस को शो में काफी प्यार मिल रहा है. इस हफ्ते रुबीना और उनके कोरियोग्राफर सनम (Sanam Johar) एक पहाड़ी लुक में दिखाई देंगे, बता दें कि रुबीना हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं.

साथ ही एक और बात ने सभी का ध्यान खींचा दरअसल, अदाकारा से मिलने सेट पर किन्नरों का एक समूह आया था, जिन्होंने रुबीना और उनके कोरियोग्राफर सनम को आशीर्वाद दिया. बताते चलें कि एक्ट्रेस एक ऐसे शो का हिस्सा रही थी, जिसमें उनका किरदार एक किन्नर का था. जिसके लिए रुबीना को काफी सराहना तो मिली ही लेकिन उन्होंने किन्नरों का दिल भी जीत लिया था. 






संबंधित लेख

First Published : 29 Sep 2022, 10:39:06 AM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply