Cinema

Varun Dhawan On Salman Khan | आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त वरुण धवन का खुलासा, बोले- ‘सलमान खान को OTT पर डेब्यू नहीं करना चाहिए…’ | Navabharat (नवभारत)


आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त वरुण धवन का खुलासा, बोले- ‘सलमान खान को OTT पर डेब्यू नहीं करना चाहिए…’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें वह एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। पिछले दिनों  इस फिल्म के सेट से कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई थी। इसके बाद वरुण और कृति अभिनीत फिल्म का काफी चर्चा हुई थी। वैसे आपको बता दें, इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई है। यह दोनों कलाकार इसमें काफी व्यस्त हैं। स बीच, अभिनेता ने डिजिटल प्लेटफॉर्म ओटीटी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

ओटीटी के बारे में बात करते हुए वरुण धवन ने कहा कि ‘मैं अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​(Sidharth Malhotra) को ओटीटी पर देखना चाहता हूं। इतना ही नहीं वरुण का कहना है कि लोग इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी पसंद करेंगे। लेकिन वरुण ने यह भी कहा कि वह सलमान खान (Salman Khan) को ओटीटी पर नहीं बल्कि स्क्रीन पर देखना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

 

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में वरुण ने बताया कि शाहिद कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने हाल ही में ओटीटी पर डेब्यू किया था। उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखकर खुशी हुई। अभिनेता ने सल्लू मियां के बारे में बात करते हुए कहा, मैं सलमान खान को ओटीटी की जगह परदे पर देखना चाहूंगा। क्योंकि यही उनका व्यक्तित्व है। उन्हें बड़े पर्दे पर देख कर काफी खुशी होती है। साथ ही उनकी फिल्में दिवाली-ईद जैसे त्योहारों के दौरान रिलीज होती हैं। दर्शकों के बीच भाईजान को लेकर अजीब क्रेज देखने मिलता है।’ वरुण ने आगे कहा कि ‘सलमान की फिल्में इन त्योहारों पर रिलीज के बाद खुशी दोगुनी हो जाती है।

Leave a Reply