Cinema

वरुण धवन की ‘भेड़िया’ ने मचाई हलचल, आलिया भट्ट और राजकुमार राव ने दिया रिएक्शन


वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) का टीजर रिलीज हो गया है. इस क्रीचर-कॉमेडी फिल्म के टीजर की काफी चर्चा हो रही है. टीजर रिलीज होते ही फैन्स ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

फैन्स के साथ स्टार्स को भी फिल्म ‘भेड़िया’ का टीजर काफी पसंद आया है. आलिया भट्ट और राजकुमार राव ने भी टीजर की काफी तारीफ की है. आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर भेड़िया का टीजर शेयर किया है.

आलिया और राजकुमार राव ने की तारीफ
आलिया भट्ट और राजकुमार राव ने फिल्म ‘भेड़िया’ की जमकर तारीफ की है. आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘Wow, you guys killing it’. आलिया को फिल्म का टीजर पसंद आया है. इसके साथ ही राजकुमार राव ने भी टीजर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

राजकुमार राव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीजर को शेयर करते हुए लिखा, ‘जबरदस्त है भाई.’ बता दें कि इस फिल्म के टीजर रिलीज होते ही काफी चर्चा हो रही है. क्रीचर कॉमेडी फिल्म का टीजर लोगों को काफी पसंद आया है. सोशल मीडिया पर फैन्स ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अमर कौशिक कर रहे निर्देशन
बता दें कि फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं. इस फिल्म वरुण धवन के साथ कृति सैनन नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के टीजर को देखकर समझ आ रहा है कि यह कहानी भेड़िया की है. इस कहानी का टीजर इसी लाइन से ही शुरू होता है. जिसमें कहा जाता है कि ‘इस कहानी का नाम है भेड़िया’. इसके बाद एक रैप के जरिए फिल्म की कहानी की झलक दी जा रही है. साथ ही टीजर में वरुण धवन के किरदार भी एक झलक दर्शकों को देखने को मिली है.

25 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सैनन के साथ दीपक डोबरियाल भी नजर आने वाले हैं. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी से दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गईं हैं. इस फिल्म का ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा. इसके साथ ही 25 नवंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. टीजर देखने वाले फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

Tags: Aalia bhatt, Bhediya, Bollywood news, Rajkumar Rao, Varun Dhawan

Leave a Reply