बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) की जमकर तारीफें की. उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में करण को एक ‘ग्रेट अचीवर’ कहा और बताया कि वह उनके पर्सनालिटी से काफी प्रभावित हैं.
बता दें करण फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम,’ ‘कभी अलविदा न कहना,’ ‘माइ नेम इज खान,’ स्टूडेंट ऑफ द इयर,’ ‘बॉम्बे टॉकीज,’ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘लस्ट स्टोरीज’ सहित कई फिल्मों के निर्देशन के लिए फेमस हैं. वहीं महेश भटट् ‘अर्थ’, ‘सारांश’, ‘सड़क’, ‘आशिकी’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘दिल है की मानता नहीं’, ‘गैंगस्टर: ए लव स्टोरी’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.
एक ग्रेट अचीवर हैं करण जौहर
‘पिंकविला’ की बातचीत में जब महेश भटट् से करण जौहर के बारे क्या सोचते हैं? पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा,“एक ग्रेट अचीवर.. निडर और बोल्ड .. और उनके अंदर खुद को बनाने की शक्ति है.” महेश भटट् की इन बातों से लग रहा है कि वह करण जौहर और उनके व्यक्तित्व से प्रभावित हैं.
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से कर रहे हैं वापसी
करण जौहर (Karan Johar) बॉलीवुड में बेहतरीन डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के साथ ही साथ स्क्रीनराइटर और कॉस्ट्यूम डिजाइनर के लिए फेमस हैं. भले ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1989 में आई टीवी सीरियल ‘श्रीकांत’ से की थी लेकिन आज वह बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स में एक हैं. फिल्मों में अपनी शुरुआत उन्होंने बतौर डायरेक्टर ‘कुछ कुछ होता है’ से किया था और यह उनके करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई.
Koffee With Karan 7: करण जौहर ने सारा अली खान के सामने क्यों किया था जाह्नवी कपूर का फेवर, अब किया खुलासा
करण लंबे समय बाद आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से एक बार फिर से डायरेक्शन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म का फैंस सहित बॉलीवुड सितारों को भी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आपको रणवीर और आलिया की केमेस्ट्री देखने को मिलेगी. इन दोनों के अलावा फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Karan johar, Mahesh bhatt
FIRST PUBLISHED : September 30, 2022, 09:24 IST





