नेपाली फिल्म इंडस्ट्री छोटी होने के बावजूद आज बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की तरह दर्शकों के लिए अच्छा कंटेंट लेकर आ रही है. इस इंडस्ट्री की फिल्मों को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिलहाल नेपाली फिल्म ‘प्रेम गीत 3’ सुर्खियों में छाई हुई है. ये पहली नेपाली फिल्म है जिसे हिंदी भाषा में डब किया गया है. क्रिस्टीना गुरुंग इस फिल्म में लीड रोल में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टीना को 27000 हजार से ज्यादा लड़कियों को रिजेक्ट करने के बाद फाइनल किया गया है.
फिल्म ‘प्रेम गीत 3’ की कहानी दो प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है. इस हिस्टोरिकल एक्शन वाली फिल्म में दो सौ साल पुरानी कहानी को पर्दे पर उकेरा गया है. नेपाली एक्टर प्रदीप खड़का बतौर लीड फिल्म में नजर आ रहे हैं. जो प्रेम की भूमिका में हैं. बात अगर क्रिस्टीना गुरुंग के किरदार की करें तो वह गीत का किरदार निभा रही हैं. ‘प्रेम गीत 3’ की बात की जाए तो यह पहली नेपाली फिल्म है जिस हिंदी भाषा में भी डब किया गया है.
(फोटो साभार: @kristinagurungofficial)
जानें कौन हैं क्रिस्टीना गुरुंग
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड बाल्टीमोर काउंटी से पढ़ाई करने वाली क्रिस्टीना का जन्म 8 दिसंबर को हुआ था. टैलेंटेड होने के साथ क्रिस्टीना काफी खूबसूरत भी हैं. क्रिस्टीना गुरुंग कितनी टैलेंटेड हैं यह आप उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालकर देख सकते हैं. मल्टी-टैलेंटेड क्रिस्टिना एक्टिंग के साथ-साथ डांस भी अच्छा करती हैं. इस फिल्म में ब्रेक मिलना क्रिस्टीना के लिए भी आसान नहीं था. इस किरदार के लिए उन्हें 27000 से ज्यादा लड़कियों के ऑडिशन के बाद फाइनल किया गया है जो अपने आप में एक बड़ी चुनौती है.
नेपाल की महंगी फिल्मों में से एक है ‘प्रेम गीत 3’
‘प्रेम गीत 3’ नेपाली इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्मों में शुमार है. 4 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस नेपाली फिल्म को दर्शकों से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है. रिलीज के एक हफ्ते बाद भी सिनेमाघरों में अपनी जड़े जमाए रखना इस बात का सबूत है कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Entertainment news., Nepal
FIRST PUBLISHED : September 30, 2022, 20:57 IST





