Cinema

Sagar Pandey Passes Away | सलमान खान के करीबी सागर पांडे का दिल का दौरा पड़ने से निधन, जिम में कर रहे थे वर्कआउट | Navabharat (नवभारत)


Sagar Pandey Passes Away

Photo – Social Media

मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) से एक बुरी खबर सामने आई है बॉलीवुड (Bollywood) सुपरस्टार (Superstar) सलमान खान (Salman Khan) के बेहद करीबी और उनके बॉडी डबल सागर पांडे (Sagar Pandey) का आज निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सागर पांडे 30 सितंबर को जिम में वर्कआउट कर रहे थे। जिस दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द उठा और वो नीचे गिर पड़े।

जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट में स्थित हिंदू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर मनपा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि सागर पांडे फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में सलमान खान का डुप्लिकेट रोल निभा चुके थे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सागर पांडे के मौत की पुष्टि शाहरुख खान के डुप्लिकेट प्रशांत वाल्डे ने किया।

यह भी पढ़ें

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सागर पांडे जिम में वर्कआउट कर रहे थे कि तभी अचानक वो नीचे गिर पड़े। जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सागर पांडे के इस तरह से अचानक जाने से इंडस्ट्री में शोक का मातम फैल गया है। सागर पांडे सलमान की कई फिल्मों में नजर आ चुके थे। जिसमें फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ के अलावा ‘दबंग’, ‘दबंग 2’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘ट्यूबलाइट’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

Leave a Reply