Cinema

शेर के साथ समय बिताती नजर आईं प्रिया प्रकाश , Video देखकर हो जाएंगे हैरान


Priya Prakash Varrier Latest Video:सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी रातों रात स्टार बन सकता है. कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें इस प्लेटफॉर्म से काफी पॉपुलैरिटी मिली है. इन्हीं में से एक हैं साउथ की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अपनी एक वीडियो से वह रातों रात स्टार बन गई थीं. आंख मारने वाला प्रिया का वो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. अब एक नए वीडियो में प्रिया प्रकाश शेर के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश इन दिनों अपनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. अपने इस नए वीडियो में प्रिया प्रकाश शेर के साथ समय बैठी नजर आ रही हैं. अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रिया प्रकाश ने इसके कैप्शन में लिखा है, आज मैं इन राजसी जीवों से मिली. अगर आप भी विदेश में वैकेशन एंजॉय करने का मन बना रहे हैं तो @pickyourtrail जरूर जाएं. हम जिस खूबसूरत @pullmanphuketpanwa रिसॉर्ट में ठहरे हैं, उसका जिक्र करना मैं कैसे भूल सकती हूं.

बिकिनी गर्ल ने लगाया बोल्डनेस का तड़क
सोशल मीडिया सेंसेशन प्रिया प्रकाश आए दिन अपनी आकर्षित तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस की धड़कने बढ़ाती रहती हैं. वह सोशल मीडिया खासी एक्टिव हैं. कुछ समय पहले शेयर किए गए एक वीडियो में वह पूल में चिल करती दिखाई दी थीं. पिंक कलर की बिकिनी में प्रिया कहर बरपा रही थीं और बैकग्राउंड में नीला आकाश उनकी तस्वीर को और ज्यादा आकर्षित बना रहा था. तस्वीरों के बैकग्राउंड में पीछे बड़ी बड़ी इमारतें भी नजर आ रही थीं.

हॉट लुक से बढ़ाती हैं इंटरनेट का पारा
हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कोई कैप्शन नहीं दिया है. उन्होंने सिर्फ एक बटरफ्लाई इमोजी के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की है. शेयर करने के कुछ समय बाद ही उनकी पोस्ट पर 4 लाख से ज्यादा लोग रिएक्ट कर चुके हैं.

Tags: Bikini Girl, Priya Prakash Varrier

Leave a Reply