Cinema

OTT Web Series & Films: नवरात्रि वीकेंड पर उठाएं कर्म युद्ध, प्लान ए प्लान बी… जैसी फिल्मों और सीरीज का लुत्फ


OTT Web Series & Films:अगर आप इस वीकेंड कोई नई वेब सीरीज देखने का मन बना रहे हैं तो डिज्नी + हॉटस्टार पर कर्म युद्ध देख सकते हैं, जिसमें सतीश कौशिक, राजेश खट्टर, आशुतोष राणा, पाओली दाम जैसे स्टार्स शामिल हैं। नवरात्रि के इस वीकेंड पर आप ओटीटी पर इन फिल्मों और सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी कई नई फिल्में और वेब सीरीज बैक-टू-बैक स्ट्रीम होती रहती हैं.

सिनेमाप्रेमी अब सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपनी पसंदीदा फिल्मों का लुत्फ उठाते हैं. दर्शकों को अब कई बड़ी फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज का भी बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसे में नवरात्रि के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी कई नई फिल्में और वेब सीरीज आप देख सकते हैं. यह सीरीज फेस्टिव वीकेंड की रौनक और ज्यादा बढ़ा सकती हैं. इन दिनों ओटीटी पर कई रोमांचक और मनोरंजक फिल्मों का बोल बाला है खासकर, हॉलीवुड फिल्में दर्शकों का भरपूर एंटरटेन कर रही हैं.

ब्लॉन्डे (Blonde)

‘ब्लान्डे’ नेटफ्लिक्स पर 28 सितम्बर को रिलीज हो चुकी है. हॉलीवुड की आइकॉनिक स्टार मर्लिन मुनरो की इस बायोपिक में डी अरमास ली रोल हैं। वहीं, एड्रिन ब्रोडी, बॉबी कैनेवेल, जेवियर सैमुअल इसमें सहयोगी भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

प्लान ए प्लान बी (Plan A Plan B)

रितेश देशमुख और तमन्ना भाटिया की ‘प्लान ए प्लान बी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. रितेश देशमुख इसमें डाइवोर्स लॉयर और तमन्ना मैचमेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं.

कर्म युद्ध (Karm Yuddh )

सतीश कौशिक, पाउली दाम और आशुतोष राणा की जबरदस्त एक्टिंग वाली ये वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 30 सितम्बर को स्ट्रीम हुई थी. इस क्राइम सीरीज में सतीश कौशिकॉ, पाउली दाम और आशुतोष राणा की अदायगी आपका दिल जीत लेगी.

यार मेरा तितली वर्गा Yaar Mera Titliaan Warga

2 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘यार मेरा तित्लिया वर्गा’ एक पंजाबी भाषा की फिल्म है. छोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया. फिल्म ने ओपनिंग डे से ही अच्छी शुरुआत की. विकास वशिष्ठ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रवनीत ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अपने कॉमिक एंगल की वजह से दर्शकों को ज्यादातर पसंद आई.

द ग्राहम नॉर्टन शो सीजन 30 (The Graham Norton Show)

लायंसगेट प्ले पर बाफ्टा विनिंग शो आ रहा है, जिसमें ग्राहम लॉर्टन सेलेब्रिटीज से बातचीत करते नजर आते हैं. शो में टॉम हैंक्स, डॉली पारटन, ब्रुस स्प्रिंगस्टीन, कीली हावेस, अन्या टेलर-जॉय बतौर गेस्ट शिरकत करते हैं. ये एक वीकली शो है जो 1 अक्टूबर को स्ट्रीम किया जा रहा है.

OTT Web Series And Films, Plan A Plan B, Karm Yuddh, Bullet Train, Blonde, Netflix Movies and Series, Disney+ Hotstar Series Movies, Zee5 Series and Movies, MX Player Series and Movies

Tags: OTT Platform

Leave a Reply