राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के बारे में ये तो सब जानते हैं कि राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ के दौरान ही डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से शादी कर ली थी. इसके बाद डिंपल पर फिल्मों में काम नहीं करने पर पाबंदी लगा दी थी. लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्होंने खुद डिंपल को लेकर एक फिल्म बनाई. इस फिल्म में राजेश और डिंपल के अलावा जिंतेंद्र, चंकी पांडे, पूनम ढिल्लो भी थीं. ये इकलौती फिल्म थी जिसमें राजेश और डिंपल ने साथ काम किया था, ये अलग बात है कि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई. आज इसकी वजह आपको बताएंगे.
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का जमाना 80 के दशक तक आते-आते तेजी से बदल रहा था. फिल्मकारों और फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों का मानना है कि राजेश की हालत मुगल सल्तनत के आखिरी बादशाह बहादुर शाह जफर की तरह हो गई थी, जो ये यकीन करने को तैयार नहीं था कि वह अपनी सल्तनत खो चुका है. नई पीढ़ी के स्टार्स आने लगे थे और उनकी लव स्टोरी और चॉकलेटी चेहरा दर्शकों को लुभाने लगा था.
राजेश ने जब अपने रिश्तों को समेटने की कोशिश की थी
कुमार गौरव की ‘लव स्टोरी’, आमिर खान की ‘कयामत से कयामत तक’ का जादू नौजवानों पर छाया था तो वहीं ‘मैंने प्यार किया’ से सलमान खान जैसे सितारे मैदान में आ चुके थे. ऐसे दौर में राजेश खन्ना ‘ममता की छांव में’, ‘वो फिर आएगी’ जैसी फिल्में कर रहे थें. राजेश बेहद अकेले और हारे हुए एक्टर बन गए थे. हालांकि ऐसे समय में उन्होंने अपने बिखरे हुए…टूटे हुए रिश्तों को समेटने की कवायद भी की.
डिंपल को लेकर बनाई फिल्म
राजेश खन्ना ने अपनी पत्नी डिंपल कपाड़िया को लेकर एक फिल्म बनाने का फैसला कर लिया. ‘जय शिव शंकर’ नामक फिल्म लॉन्च कर दिया. ये वही राजेश थे जिसने शादी के बाद डिंपल से वादा ले लिया था कि फिल्मों में कभी काम नहीं करेंगी. यहां तक की जबरदस्त सफल फिल्म ‘बॉबी’ के बाद तो तमाम निर्माताओं को बैरंग लौटना पड़ा था. इस फिल्म के सारे गाने दिग्गज सिंगर-एक्टर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने गाए थे और संगीत आर डी बर्मन ने दिया था. एस ए चंद्रशेखर के निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली गई लेकिन फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई. इस फिल्म को काका ने बना तो लिया लेकिन पर्दे पर रिलीज करने की हिम्मत नहीं कर पाए.
ये भी पढ़िए-‘बावर्ची’ के सेट पर अमिताभ बच्चन की बेइज्जती सह नहीं पाईं जया बच्चन, राजेश खन्ना को दे डाली थी बद्दुआ!
‘जय शिव शंकर’ इस वजह से नहीं हुई रिलीज
फिल्म जानकार सुरेश कोहली ने ‘जय शिव शंकर’ फिल्म के रिलीज नहीं होने के बारे में बताया था. उनके मुताबिक ‘इस फिल्म में राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के कई बोल्ड सीन थे’. इसी वजह से काका ने फिल्म बनाने के बाद रिलीज करने से पहले अपना मन बदल लिया. बता दें कि ये जानकारी लेखक यासिर उस्मान की किताब ‘राजेश खन्ना-कुछ तो लोग कहेंगे’ से ली गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dimple kapadia, Entertainment Throwback, Rajesh khanna
FIRST PUBLISHED : October 01, 2022, 16:58 IST





