हाइलाइट्स
मणि रत्नम की ‘पोन्नियन सेलवन 1’ 30 सितम्बर को हुई है रिलीज.
ट्रेड विश्लेषक रमेश बाला ने किया दर्शकों से निवेदन.
‘जो दर्शक ‘पीएस 1′ (PS 1) देख चुके हैं उनसे निवेदन है कि इस सप्ताह कम से कम फिल्म को दोबारा ना देखें ताकि दूसरे लोगों को फिल्म देखने का मौका मिल जाए.’ जब आपसे कोई ऐसा निवेदन करे तो जाहिर तौर पर आपके मन में यह बात आएगी कि फिल्म धांसू है और लोगों को देखने को नहीं मिल रही है. लेकिन दूसरी तरफ यह भी हो सकता है कि आपको बात को घुमाकर यह बताया जा रहा हो कि इस फिल्म को देखा जाना चाहिए…खैर, यह अब आपकी समझ पर है कि आप इस बात से कितने प्रभावित होते हैं. दर्शकों से फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन 1’ (ponniyin Selvan-1) देखने का निवेदन हम नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री के बड़े ट्रेड विश्लेषक माने जाने वाले रमेश बाला (Ramesh Bala) कर रहे हैं. उनके इस निवेदन ने लोगों को चर्चा का एक नया विषय दे दिया है.
रमेश बाला बड़े ट्रेड विश्लेषक हैं और उनकी बातों को दर्शक काफी गंभीरता से लेते हैं. फिल्मों को देखने जाने से पहले उनका विश्लेषण दर्शकों के लिए मायने रखता है. हाल ही रिलीज हुई मणि रत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन 1’ को लेकर साउथ इंडस्ट्री में काफी उत्साह नजर आ रहा है.
फिल्म की रिलीज पर ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘जिन लोगों ने ‘पीएस 1′ देख ली है, उनसे निवेदन है कि वे इस सप्ताह फिल्म दोबारा नहीं देखें. बहुत से दर्शक इस फिल्म को देखना चाहते हैं. अपने टिकट उन्हें दे दीजिए, जिन्होंने एक बार भी यह फिल्म नहीं देखी है.’
(फोटो साभार: twitter@ rameshlaus)
प्रमोशन का तरीका तो नहीं?
जैसे ही रमेश बाला का यह पोस्ट सामने आया, यह चर्चा का विषय बन गया. उनकी इस पोस्ट से सबसे पहले यही मैसेज जा रहा है कि ‘पीएस 1’ काफी अच्छी फिल्म है और दर्शकों को इसके लिए टिकट तक नहीं मिल रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ उनकी इस पोस्ट पर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. लोगों के अनुसार उनकी यह पोस्ट प्रमोशन स्ट्रेटजी का एक हिस्सा है. एक यूजर ने लिखा, ‘प्रमोशन लेवल’, अन्य ने लिखा, ‘अननेसेसरी बिल्डअप’. पोस्ट पर आ रहे कमेंट्स देखकर लग रहा है कि लोगों को रमेश बाला का यह निवेदन पच नहीं रहा है.
कुछ ऐसे हैं कमेंट्स
रमेश बाला का ट्वीट दे कर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. यूजर्स उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या वाकई में फिल्म अच्छी है या यह सिर्फ प्रमोशन की तकनीक है. बाला के ट्वीट पोस्ट पर किसी यूजर ने लिखा,’ बोरिंग फिल्म’, ‘वन टाइम वॉचेबल’ कहा तो किसी ने इसे ‘मास कॉमेडी’ और शानदार फिल्म कहा है.
मनोरंजन का बड़ा है कारोबार
फिल्मों की दुनिया में मनोरंजन के पीछे एक बड़ा कारोबार है. यहां पर्दे के पीछे कई तरह की प्लानिंग की जाती है ताकि मनोरंजन की दुनिया से लोगों का जुड़ाव बना रहे. साथ ही कारोबार भी लगातार बढ़ता रहे. फिल्म बनने से लेकर उसकी रिलीज तक कई तरह की योजनाएं बनाई जाती हैं. पिछले कुछ समय में दर्शक भी स्मार्ट हो गए हैं और नई फिल्म आने पर पूरी जांच पड़ताल करके ही सिनेमाघर तक जाते हैं. ऐसे में अब ट्रेड विश्लेष्कों का फिल्म विशेष को ज्यादा तवज्जो देना कई सवाल खड़े कर देता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aishwarya rai, Mani ratnam
FIRST PUBLISHED : October 01, 2022, 11:10 IST




