
मुंबई : पैन इंडिया (Pan India) फिल्म की बहुप्रतीक्षित फिल्म (Film) ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ (Ponniyin Selvan: I) 30 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। ये फिल्म दो भागों में बनी हैं। जिसका पहला भाग बीते शुक्रवार को रिलीज हो गया है। फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार ओपनिंग की है। इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रूपए से अधिक का कलेक्शन किया।
जिसमें फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही लगभग 16.80 करोड़ रूपए की कमाई कर ली थी। 500 करोड़ रूपए के बजट में बनी ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये एक ऐतिहासिक फिल्म है। जिसकी कहानी चोल साम्राज्य पर आधारित है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), चियान विक्रम, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, कार्ति, शोभिता धुलिपाला और जयराम रवि मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें
फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन राजकुमारी नंदिनी के किरदार में हैं। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित इस फिल्म की हिंदी बेल्ट ने लगभग 2 करोड़ रूपए की कमाई की है। वहीं फिल्म की अन्य भाषाओं ने कुल मिलाकर 38 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। फिल्म को लेकर अच्छे रिस्पांस भी मिल रहे हैं।





