Cinema

Bigg Boss 16 में होगी रैपर और पॉलिटीशियन की एंट्री, कौन हैं ये दो कॉमनर्स? जानें


बिग बॉस के 16वें सीजन को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. हर बार की तरह इस बार शो में क्या नए बदलाव होने वाले हैं. घर की बेहद खास सर्कस वाली थीम को लेकर भी सभी को शो का बड़ी बेसब्री से इंतजार है. शुक्रवार की शाम बिग बॉस 16 में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट भी सामने आ चुकी है. लेकिन इस लिस्ट में अब दो नए नाम जोड़े गए हैं. खबर है कि ये दो कंटेस्टेंट सलमान खान के साथ शो की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं.

शुक्रवार की शाम जारी की गई बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट में अब पॉलिटिशियन अर्चना गौतम (Archana Gautam) और रैपर एमसी स्टैन (M C Stan) का नाम भी शामिल हो चुका है. खबरों की माने तो शो को होस्ट करने वाले सलमान खान इन दोनों नए कंटेस्टेंट्स के साथ शूटिंग भी कर चुके हैं. जिससे ये साफ हो जाता है कि इस बार बिग बॉस के घर में 14 नहीं बल्कि 16 कंटेस्टेंट्स धमाल मचाने आ रहे हैं.

लोग मुझे बस्ती का हस्ती कहते हैं
पुणे के रहने वाले रैपर एमसी स्टैन ने करियर की शुरुआत कव्वाली सिंगर के तौर पर की थी. इसके बाद उनकी किस्मत का सितारा चमका था. हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में वह सलमान खान के साथ बात करते दिखाई दे रहे हैं. बातचीत के दौरान एमसी स्टैन कहते हैं कि उन्हें बस्ती का हस्ती कहकर पुकारा जाता है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उनका नाम भी आधा शैतान और आधा इंसान का है. ये सब सुनने के बाद सलमान कहते हैं, ‘मैंने शो को 12 साल तक होस्ट किया है, लेकिन ऐसा आइटम पहले नहीं देखा.’

कौन हैं अर्चना गौतम
बिकिनी मॉडल अर्चना गौतम एक्ट्रेस भी हैं. वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वह कई ब्यूटी पेजेंट की विनर भी रह चुकी हैं. राजनीति में अर्चना ने अपनी पारी हस्तिनापुर से शुरू की थी. शो में अर्चना क्या खास धमाल करती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

बात अगर बिग बॉस 16 में आने वाले कंटेस्टेंट्स की करें, तो इस बार डायरेक्टर साजिद खान, एक्ट्रेस टीना दत्ता, सृजिता डे, निम्रत कौर अहलूवालिया, प्रियंका चहर चौधरी, अंकिता गुप्ता, सुम्बुल तौकीर खान, गौतम विग और शालीन भनोट शो में मस्ती का तड़का लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. साथ ही मिस इंडिया की विनर मान्या शर्मा, भोजपुरी एक्ट्रेस सौंदर्य शर्मा, बिग बॉस मराठी की विनर शिव ठाकरे, फोक डांसर गौरी नागौरी और सिंगर अब्दू रोजिक भी शो में चार चांद लगाने पहुंचे हैं.

Tags: Bigg boss, Salman khan

Leave a Reply