
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ (Chakda ‘Xpress) लेकर काफी सुर्खियों में है। अभिनेत्री अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ में भी काफी समय देती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उनका ये वीडियो एक पार्क का है। जहां वो अपनी बेटी वामिका के साथ प्ले डेट पर गई हैं, लेकिन ये क्या वीडियो में तो अभिनेत्री ही एक छोटी बच्ची बन स्लाइडिंग का मजा लेने लगी।
वो स्लाइडिंग वाले एक बड़े झूले पर खुद चढ़कर स्लाइडिंग करने लगी। वो वीडियो में स्लाइडिंग कर काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपनी छोटी लड़की के साथ प्ले डेट पर थी और मैं स्पष्ट रूप से अधिकांश खेल कर रही थी।’ अब उनका ये वीडियो फैंस और स्टार्स को अपनी ओर बड़ी तेजी से खिंच रहा है। अब तक उनके इस वीडियो को आठ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा जल्द ही प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें
इस फिल्म में वो इंडियन क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है। जिसकी जानकारी खुद अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की जरिए दिया था। अभिनेत्री एक लंबे समय के बाद एक बार फिर पर्दे पर अपनी वापसी करने जा रही हैं। फैंस उनकी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।




