हाइलाइट्स
‘ब्रह्म्मास्त्र’ फिल्म का ‘केसरिया डांस मिक्स’ आलिया भट्ट ने किया रिलीज.
नवारात्रि में लोगों को मिला नया डांस नम्बर.
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र” (Brahmastra) का नया डांस नम्बर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के मेकर्स योजना के अनुसार फिल्म का पोस्ट प्रमोशन कर रहे हैं. इस कड़ी में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘केसरिया’ सॉन्ग की झलक शेयर की है. इस ‘केसरिया डांस मिक्स’ में आलिया और रणबीर कपूर प्यार भरे अंदाज में एक दूसरे के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.
‘ब्रह्मास्त्र’ के इस डांस नम्बर को शाश्वत सिंह और अंतरा मिश्रा ने अपनी आवाज से सजाया है. वहीं, इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है. गाने में आलिया और रणबीर को खूबसूरत स्टेप्ट कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’souza) ने दिए हैं. इस नए डांस मिक्स को मेकर्स ने सोनी म्यूजिक इंडिया के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया है. चूंकि फेस्टिवल सीजन चल रहा है, ऐसे में यह डांस नम्बर लोगों को पसंद आ रहा है. रिलीज के कुछ देर बाद ही गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं.
दशहरा तक आएंगे सभी सॉन्ग
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज बना रहे इसलिए इस फिल्म के मेकर्स ने पूरी प्लानिंग की है. फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) ने हाल ही बताया था कि फिल्म के अन्य गाने भी दशहरा तक अलग अलग डेट्स पर रिलीज किए जाएंगे. फिल्म के ‘केसरिया’ गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. ऐसे में इस गाने का फीमेल वर्जन भी जल्द ही जारी किया जाएगा. इसके अलावा ‘रसिया’ और ‘शिवा’ को भी अलग अंदाज में रिलीज किया जाएगा.
गौरतलब है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ सितम्बर की शुरुआत में रिलीज हुई थी. फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय भी नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सही व्यवसाय कर चुकी है और फिल्म अब तक 255 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिलहाल ‘पोन्नियन सेल्वन-1’ और ‘विक्रम वेधा’ के रिलीज होने से फिल्म की कमाई धीमी हो गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Alia Bhatt, Ayan mukerji, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : October 02, 2022, 10:15 IST





