तस्वीर में बहन से राखी बंधवाता नजर आ रहा प्यारा सा बच्चा बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार का बेटा है, जो खुद भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. वे दर्शकों के बीच अपनी दबंग पर्सनैलिटी के लिए मशहूर हैं. फिल्मों में उनके द्वारा बोले गए डायलॉग्स लोगों के बीच काफी मशहूर हैं.
यह बच्चा फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखता है, जिनके पिता ने दो शादियां की थीं. उनके भाई के अलावा स्टेप मदर भी हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. इस बच्चे का परिवार फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय है. हमें उम्मीद है कि आपने उन्हें अब पहचान लिया होगा. अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं.
बहन से राखी बंधवा रहे हैं सनी देओल
यह प्यारा सा बच्चा सुपरस्टार धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल हैं, जिनकी फिल्मों के डालयॉग उनके फैंस अक्सर दोहराते नजर आ जाते हैं. वे तस्वीर में रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर करके फैंस को अपनी निजी जिंदगी में झांकने का मौका दिया था.
(फोटो साभार: Instagram@iamsunnydeol)
सनी देओल ने टॉप एक्ट्रेसेज के साथ किया था काम
सनी देओल का जिक्र आते ही, उनके फैंस को उनके द्वारा बोले गए डायलॉग्स याद आने लगते हैं. फिल्म ‘दामिनी’, ‘गदर’, ‘घातक’, ‘घायल’ जैसी फिल्मों में उनके एंग्री यंग मैन वाले रोल्स को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. उन्होंने अपने दौर की लगभग सभी टॉप एक्ट्रेसेज के साथ फिल्में की थीं. उन्होंने फिल्म ‘घायल’ में अपनी एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी जीता था.
फिल्म ‘चुप’ में नजर आए थे सनी देओल
फिल्म ‘दामिनी’ में जब सनी देओल ने डायलॉग बोला था- ‘ये ढाई किलो का हाथ है, जब पड़ता है आदमी उठता नहीं उठ जाता है’, तो दर्शक काफी रोमांचित हो गए थे. तब से उनका यह डायलॉग लोग किसी-न-किसी मौके पर दोहराते नजर आ जाते हैं. एक्टर को हाल में फिल्म ‘चुप’ में देखा गया था, जिसे आर बाल्कि ने डायरेक्ट किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dharmendra, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : October 02, 2022, 20:30 IST





