हाइलाइट्स
केआरके बोले, वे अपनी याददाश्त खो रहे हैं.
केआरके के अनुसार, उन्हें ‘बिग बॉस’ देखना नहीं पसंद.
कमाल आर खान (Kamal R Khan) अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. वे अपनी बातों को अक्सर खुलकर कहते हैं. इस कारण वे कई बार विवादों में भी घिर जाते हैं. पिछले कुछ दिनों से उनके वीडियोज कम आ रहे हैं. साथ ही ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले केआरके आजकल ट्वीट भी कम कर रहे हैं. हाल ही उन्होंने एक ट्वीट के जरिए सबको चौंका दिया. उन्होंने लिखा है कि उनकी याददाश्त जा रही है और जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ किया गया था, वैसा मेरे साथ भी हो रहा है.
कमाल आर खान ने अपनी पोस्ट में कई बातें लिखी हैं. सुशांत सिंह के हालात से खुद को जोड़ते हुए उन्होंने लिखा है, ‘मैंने जेल में अपनी 20 प्रतिशत मैमोरी खो दी है. वहां मैं दस दिनों तक बिना खाए रहा था. मेरे डॉक्टर्स के अनुसार, मेरी याददाश्त अब वापस नहीं आएगी और मैं भविष्य में अपनी मैमोरी और खो दूंगा. अगर मैं मर गया तो लोगों को पता होना चाहिए कि पहले इन लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया और अब मेरे साथ किया जा रहा है.’
मुझे याद ही नहीं रहता
केआरके अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘लोग पूछते हैं कि आजकल मैं ज्यादा वीडियोज क्यों नहीं बनाता. ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे कुछ याद ही नहीं रहता. जब मैं कुछ रिकॉर्ड करता हूं तो मुझे अपनी अगली लाइन बमुश्किल याद रहती है. इसका मतलब यही है कि कुछ बॉलीवुड के लोग मुझे रोकने में सफल हो गए हैं. यही कारण है कि मैंने समीक्षा करना बंद कर दिया है.’ इससे पहले एक अन्य ट्वीट में केआरके ने बताया कि है कि ‘पोन्नियन सेलवन-1’ के कारण दूसरे दिन ‘विक्रम वेधा’ उड़ गई है. ‘विक्रम वेधा’ ने सिर्फ 6.50 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है.
मैं ‘बिग बॉस’ नहीं देखता
केआरके ने कुछ जर्नलिस्ट्स के लिए भी ट्विटर पर लिखा है. उन्होंने कहा है, ‘जो पत्रकार मुझे फोन करके ‘बिग बॉस’ के बारे में पूछते हैं, उन्हें बता दूं कि मैंने पिछले तीन सालों से इस शो को नहीं देखा है. मुझे भविष्य में भी इस शो को देखने की कोई इच्छा नहीं है. मैं इस तरह के शो अपनी जिंदगी में देखने के लिए इच्छुक नहीं हूं.’
फिलहाल केआरके की इन बातों ने एक बार फिर लोगों को चर्चा का मौका दे दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Actor Sushant Singh Rajput, Kamaal R Khan
FIRST PUBLISHED : October 02, 2022, 11:17 IST





