Cinema

IIFA | महानायक अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर IIFA ऐसे करेगा उनका सम्मान, मनेगा भव्य जश्न | Navabharat (नवभारत)


IIFA

Photo – IIFA Twitter

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक (Megastar) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस साल 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे। अमिताभ बच्चन एक्टिंग के साथ-साथ एक टेलीविजन होस्ट, निर्माता और गायक भी हैं। वहीं उनके इस जन्मदिन के मौके पर इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) उनके खास अंदाज में सम्मानित करने की तैयारियों में जुटा है। अमिताभ बच्चन अब तक कई आईफा अवॉर्ड्स को हासिल कर चुके हैं।

साल 2000 में लंदन के मैडम तुसाद में पहले आईफा में अमिताभ बच्चन का मोम का पुतला बनाकर उन्हें सम्मानित किया गया था। जो उनके लिए सबसे अच्छे यादगार पलों में से एक है। वहीं अब आईफा अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन भव्य तरीके से मनाएगा। इस बात की जानकारी खुद आईफा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर दिया है। आईफा ने ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के फिल्मों में उनके किरदार की कुछ झलकियां पेश करते हुए लिखा, ‘महानायक अमिताभ बच्चन को हमारे साथ मनाएं!

यह भी पढ़ें

आइए हम सब मिलकर उनके जन्मदिन को और भी भव्य बनाएं!’ अगर हम बात करें अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेता हाल ही में रिलीज फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘गुडबाय’ में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है।

Leave a Reply