Movie Review

Adipurush Teaser Out | प्रभास-कृति सनोन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर हुआ रिलीज, भगवान राम के किरदार में नजर आए अभिनेता | Navabharat (नवभारत)


Adipurush Teaser Out

Photo – Adipurush Teaser

मुंबई : साउथ (South) सुपरस्टार (Superstar) प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सनोन (Kriti Sanon) की स्टारर आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) का टीजर आज भूषण कुमार की टी-सीरीज पर रिलीज हो गया है। ओम राउत की निर्देशित इस फिल्म की कहानी महाकाव्य रामायण पर आधारित है। जिसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का टीजर आज उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर शाम को 7 बजकर 11 मिनट पर लॉन्च किया गया है।

इस दौरान प्रभास, कृति सनोन, फिल्म निर्देशक ओम राउत और फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी मौजूद रहे। टीजर में आप देख सकते है कि भगवान राम के किरदार में एक्टर प्रभास वानर सेना और भाई लक्ष्मण के भूमिका में सनी सिंह निज्जर के साथ सीता के किरदार में कृति सनोन को लेने लंका जा रहे हैं। वहीं टीजर में रावण के किरदार में सैफ अली खान का डरावना लुक देखने को मिल रहा है। फिल्म का ये 1 मिनट 46 सेकंड का टीजर काफी दमदार है।

यह भी पढ़ें

फिल्म में प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान के अलावा सनी सिंह निज्जर भी हैं। इस फिल्म को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रूपए बताई जा रही है। ये फिल्म 12 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।

Leave a Reply