Cinema

Prabhas के लिए ‘Bahubali’ लेकर आयी ‘पनौती’, नहीं दे पा रहे हिट!


prabhas

प्रभास की फिल्में हो रहीं फ्लॉप! (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली:  

साउथ स्टार प्रभास (Prabhas) फिलहाल अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Prabhas adipurush) को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इसका टीजर (Prabhas adipurush teaser) आउट किया गया है. हालांकि, इस पर एक्टर और उनके साथ फिल्म के अन्य कलाकारों को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच उनके तमाम फैंस का कहना है कि एक्टर की फिल्म ‘बाहुबली’ (Prabhas bahubali) उनके लिए पनौती लेकर आयी है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसके बाद से एक्टर कोई भी हिट (Prabhas hit films) नहीं दे पाए हैं! आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी के बारे में बातने वाले हैं. 


गौरतलब है कि एक्टर की फिल्म ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ (Baahubali: The Beginning) साल 2015 में रिलीज हुई थी. वहीं, इसका पार्ट 2 ‘बाहुबली 2 : द कंक्लूजन’ (Baahubali 2: The Conclusion) 2017 में पर्दे पर रिलीज किया गया था. प्रभास की इन दोनों ही फिल्मों ने पर्दे पर कमाल कर दिया था. अपनी जबरदस्त कमाई के साथ इन फिल्मों ने नए रिकॉर्ड भी कायम किए. लेकिन उसके बाद के साल प्रभास के लिए कुछ खास नहीं रहे. क्योंकि 2018 से लगातार उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही. 

आपको याद हो तो साल 2019 में उनकी फिल्म ‘साहो’ (Saaho) रिलीज की गई थी. जिसमें श्रद्धा कपूर (Prabhas Shraddha Kapoor) ने एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर किया था. इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन उनकी ये फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी. अच्छी कमाई होने के बावजूद ज्यादा बजट होने की वजह से लोगों ने इसे फेल करार दिया. 

जिसके बाद कोरोना के चलते करीब 3 सालों तक उनकी कोई फिल्म नहीं आयी. ऐसे में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राधे श्याम’ (Prabhas Radhe Shyam) से भी लोगों को काफी उम्मीदें थी. लेकिन ये उम्मीद भी फिल्म की रिलीज के साथ टूट गई. ‘राधे श्याम’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.  वहीं, अब जबकि प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush teaser) का टीजर रिलीज हुआ है, तो लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है. टीजर को इस तरह ट्रोल किया जाता देख लोगों ने इसके फ्लॉप के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. हालांकि, अब फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, ये तो इसकी रिलीज के बाद ही पता चल सकता है. आपको बताते चलें कि इसके अलावा भी एक्टर के पास दो बड़े प्रोजेक्ट्स (Prabhas upcoming movies) हैं. जिनमें ‘सालार’ और ‘प्रोजेक्ट के’ का नाम शामिल है. 






संबंधित लेख

First Published : 03 Oct 2022, 03:47:15 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply