Cinema

कंटेस्टेंट Shalin Bhanot ने शो में आने से पहले कही थी हैरान करने वाली


News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 03 Oct 2022, 05:46:33 PM

0 845349 3069 RE

Shalin Bhanot (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 16 शुरू हो चुका है. यह सीजन कितना पसंद किया जाता है. यह कुछ समय बाद पता चलेगा. लेकिन शो (BB16) पसंद किया जाए इसके लिए निर्माताओं ने काफी कोशिश की है. उन्होंने शो को देखने के लिए और  दिलचस्प बनाने के लिए कुछ कंट्रोवर्शियल सेलेब्स को शामिल किया है. कंटेस्टेंट की बात करें तो, एमसी स्टेन, गौरव सिंह विग, साजिद खान, टीना दत्ता, शालीन भनोट और अन्य ने घर में एंट्री की है. सदस्य शालीन भनोट (Shalin Bhanot) की निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक चर्चा में बनी रहती है. बता दें कि वो अपनी पत्नी दलजीत कौर से अलग हो गए हैं. दोनों का एक बेटा भी है. वहीं शालीन (Shalin Bhanot Exclusive) ने शो में आने से पहले ऐसा कुछ कहा था जो खबरों में बना हुआ है. 

यह भी जानिए –  Film Goodbye : रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय के टिकट की कीमत जानकर होगी हैरानी

आपको बता दें कि शालीन भनोट ने कहा था कि उनके लिए बिना किसी सामाजिक कनेक्शन के घर में रहना मुश्किल होगा. उन्होंने कहा, ‘बेशक, यह एक चुनौती है क्योंकि हम अपनी दिन-प्रतिदिन की दिनचर्या के आदी हो जाते हैं और कुछ ऐसी सुख-सुविधाएं प्राप्त कर लेते हैं, जो अजनबियों से भरे घर के अंदर बंद होने के कारण छीन ली जाती हैं. लेकिन यही खेल है और मैं इसका इंतजार कर रहा हूं.’ शालीन भनोट ने अपनी ताकत और कमजोरी के बारे में बात की. जो चर्चा में है. एक्टर इस बार अपना जन्मदिन भी बिग बॉस के घर में मनाएंगे. 

आपको बता दें, शालीन भनोट इससे पहले रोडीज 2 और नच बलिए 4 जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं. जो कि इस शो में उनके काम आने वाला है. शो (Bigg Boss 16) में जीतने को लेकर बात करते हुए एक्टर ने कहा, ‘मेरे पास एक प्रतिस्पर्धी की भावना है जो जीतना चाहती है! तो चलिए बस इतना ही कहते हैं, मुझे एड्रेनालाईन रश पसंद है, जो रियलिटी शो लाता है. और इसके साथ ही ट्रॉफी को घर लाने की इच्छा और भावना भी है.’






संबंधित लेख

First Published : 03 Oct 2022, 05:44:09 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply