अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘Goodbye’ 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म के जरिए रश्मिका अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. कॉमेडी ड्रामा यह फिल्म जल्द ही दर्शकों को हंसाने और रुलाने आ रही है. वहीं इस फिल्म के रिलीज से पहले मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत दर्शकों को शुक्रवार को यानी रिलीज वाले दिन टिकट प्राइस पर बड़ी छूट मिलने वाली है.
महज 150 रुपये में देख सकेंगे फिल्म
फिल्म ‘Goodbye’ 7 अक्टूबर को रिलीज की जा रही है. इसको लेकर मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है. यह फिल्म दर्शकों के लिए शुक्रवार (रिलीज वाले दिन) केवल 150 रुपये में दिखाई जाएगी. अमितभ बच्चन एक वीडियो जारी कर इसकी पुष्टी की है. अमिताभ ने वीडियो में कहा कि हमने मिलकर यह फैसला लिया है कि फिल्म ‘Goodbye’ रिलीज के दिन केवल 150 रुपये में दिखाई जाएगी. इसकी टिकट की कीमतें पूरे दिन 150 ही रहेंगी. इस दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस फिल्म का महज 150 रुपये में आनंद ले सकेंगे.
The #Goodbye family has something exciting for you and your family! This Friday (7th October), book your tickets at a special price of ₹150/- and take your family through a roller coaster ride of emotions, drama and lots of love! ❤️
Watch #Goodbye in cinemas near you. pic.twitter.com/2dqNuI4vWq
— BalajiMotionPictures (@balajimotionpic) October 3, 2022
कॉमेडी ड्रामा है फिल्म की कहानी
बता दें कि इस फिल्म को विकास बहल ने लिखा और डायरेक्ट किया है. यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है. यह फिल्म भल्ला परिवार के दुख और सुख के इर्द गिर्द घूमती है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन नजर आएंगे. इसके साथ ही इस फिल्म के जरिए रश्मिका मंदाना भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. इसके साथ ही फिल्म में नीना गुप्ता भी नजर आने वाली हैं.
बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बोलीं रश्मिका
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी अनुभव शेयर किया है. Wion को दिए साक्षात्कार में रश्मिका ने बताया कि जब मेरे पास फिल्म के लिए फोन आया तो मुझे भरोसा नहीं हो रहा है. मैं कन्फ्यूज्ड थी कि उन्होंने सही नंबर लगाया है. इसके बाद मैंने उनसे इसको लेकर कन्फर्म किया. जब उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए तुम्हें चुना गया है. इसके बाद मैं काफी एक्साइटेड थी. अमिताभ बच्चन के साथ काम करना एक सौभाग्य जैसा है. फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी मजा आया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amitabh Bachachan, Bollywood news, Rashmika Mandana
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 17:11 IST




